फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   free diagnostic inquiry in uttarakhand.

दो अक्तूबर से उत्तराखंड में होगी मुफ्त डायग्नोस्टिक जांच

Thu, 08 Sep 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 08 Sep 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
free diagnostic inquiry in uttarakhand.
स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी - फोटो : AmarUjala

दो अक्तूबर से प्रदेश में निशुल्क डायग्नोस्टिक परीक्षण शुरू किया जाएगा। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। बृहस्पतिवार को विधानसभा में हुई समीक्षा बैठक में मंत्री ने निशुल्क जांच के अलावा स्वास्थ्य विभाग के चल रहे विशेष चिकित्सा स्क्रीनिंग कैंपों की जानकारी ली।

विज्ञापन


दो सितंबर से प्रदेश के विकास खंड स्तर में स्क्रीनिंग कैंप चल रहे हैं। कुमाऊं मंडल में तीन टीमों ने 484 तथा गढ़वाल मंडल में तीन टीमों ने 822 मरीजों का परीक्षण किया तथा लगभग 37 मरीजों को उच्च केंद्रों में इलाज के लिए भेजा गया। स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को योजना के प्रचार प्रसार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने प्रमुख सचिव एवं अपर सचिव स्वास्थ्य को निर्देश दिए कि योजना में मैक्स अस्पताल को भी सूचीबद्ध किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि प्रदेशवासियों का निशुल्क डायग्नोस्टिक परीक्षण एवं मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूरभाष पर स्वास्थ्य मंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून, हरिद्वार, चंपावत ऊधमसिंह नगर से डेंगू की रोकथाम के संबंध में जानकारी ली। बैठक में अपर सचिव स्वास्थ्य नीरज खैरवाल, महानिदेशक स्वास्थ्य डा. कुसुम नरियाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed