फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Free coaching for JEE and NEET will be available from next month MoU signed Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: अगले महीने से मिलेगी जेईई और नीट की मुफ्त कोचिंग, शुरूआत में पांच जिलों के छात्रों को मिलेगा मौका

Wed, 28 Jun 2023 10:57 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 28 Jun 2023 10:57 AM IST
सार

Free Coaching For JEE And NEET: पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरूआत में दो साल के लिए इस कार्यक्रम को लिया गया है। कार्यक्रम के सफल होने पर इस कार्यक्रम को तीन साल के लिए बढ़ाया जाएगा। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओ को कोचिंग दी जाएगी। 

विज्ञापन
Free coaching for JEE and NEET will be available from next month MoU signed Uttarakhand news in hindi
परीक्षा - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अगले महीने से जेईई और नीट की मुफ्त कोचिंग मिलेगी। शुरूआत में पांच जिलों के 40 छात्र-छात्राओं को यह कोचिंग दी जाएगी। मंगलवार को इसे लेकर अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन और शिक्षा विभाग के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हुए।

विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक में बताया गया कि अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन रुरल इंडिया सपोटिंग ट्रस्ट के सहयोग से इस कार्यक्रम को चलाएगा। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक शुरूआत में राज्य के पांच जिलों देहरादून, चंपावत, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा जिले में इस कार्यक्रम को चलाया जाएगा।

विज्ञापन


बालिका शिक्षा पर फोकस रखते हुए दी जाएगी कोचिंग
कार्यक्रम निदेशक संयुक्ता चतुर्वेदी और परियोजना प्रभारी नीरज ने बताया कि बालिका शिक्षा पर फोकस रखते हुए यह कोचिंग दी जाएगी। शुरूआत में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में दो साल के लिए इस कार्यक्रम को लिया गया है। कार्यक्रम के सफल होने पर इस कार्यक्रम को तीन साल के लिए बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: प्रदेशभर में भारी बारिश, हाई अलर्ट पर SDRF जवान, इन 36 संवेदनशील स्थानों पर टीमें तैनात



उन्होंने बताया कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओ को इसकी कोचिंग दी जाएगी। इसमें फैकल्टी फाउंडेशन की होगी। कार्यक्रम के तहत हर चयनित जिले से आठ छात्रों को कोचिंग दी जाएगी। इसके अलावा डायट में तीन सौ शिक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि शिक्षक अपने स्कूलों में छात्र-छात्राओं को मुफ्त कोचिंग दे सकें।

एमओयू पर शिक्षा विभाग की ओर से राज्य परियोजना निदेशक बंशीधर तिवारी और फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम निदेशक संयुक्ता चतुर्वेदी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर अपर राज्य परियोजना निदेशक मुकुल कुमार सती, नोडल अधिकारी बीपी मैंदोली आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed