8 से शुरु होगी बुजुर्गों की निशुल्क चारधाम यात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ नागरिकों का फोटो पहचान पत्र बनेगा
इस संबंध में जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने परिवहन, पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर बताया गया कि वरिष्ठ नागरिकों का फोटो पहचान पत्र बनेगा।
वे बस से निशुल्क यात्रा करेंगे। 8 जून को बद्रीनाथ धाम के लिए पहली बस रवाना होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि चारधाम यात्रा पर जाने के इच्छुक वरिष्ठ नागरिक क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय देहरादून में आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए कि यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग और बैनर लगाकर प्रचार-प्रसार किया जाए। श्रद्धालुओं को दिए जाने वाले पास यात्रा की समाप्ति पर जारी कर्ता कार्यालय में वापस जमा करने होंगे।
उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। इस योजना का लाभ एक व्यक्ति एक ही बार ले सकता है।
कॉल करें
ऋषिकेश कार्यालय (टोल फ्री नंबर)- 18001804145
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी- 9412998507
संभागीय परिवहन अधिकारी- 9411112160
परिवहन कार्यालय- 0135-2743432