फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fraudsters put IAS Meenakshi Sundaram's photo on WhatsApp and demanded money

Dehradun News: आईएएस मीनाक्षी सुंदरम की व्हाट्सएप पर फोटो लगा ठगों ने मांगे पैसे

Wed, 09 Jul 2025 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters put IAS Meenakshi Sundaram's photo on WhatsApp and demanded money
Iकई लोगों को किया मैसेज, आईएएस ने एसएसपी देहरादून से की शिकायत
विज्ञापन

I
Iमार्च 2024 में भी इसी तरह से फोटो लगाकर की गई थी पैसों की मांगI
Iवरिष्ठ आईएएस मीनाक्षी सुंदरम की व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर लोगों से पैसों की मांग की गई। जिस नंबर पर उनकी फोटो डीपी के रूप में लगाई गई है वह विदेशी नंबर है। आईएएस सुंदरम ने इसकी शिकायत एसएसपी देहरादून से की है। इससे पहले भी उनकी फोटो का इस्तेमाल कर ठगी का प्रयास किया जा चुका है। इस संबंध में उन्होंने मार्च 2024 में पुलिस को शिकायत की थी।I
Iआईएएस ने एसएसपी को बताया कि एक विदेशी नंबर पर डीपी के रूप में उनकी फोटो लगाई गई है। इस नंबर पर लोगों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग की जा रही है। इसमें कहा जा रहा है कि वह एक प्रोजेक्ट में पैसा लगाना चाह रहे हैं, लेकिन बैंक मदद नहीं कर रहा है। ऐसे में वह किसी से 50 तो किसी से एक लाख रुपये की मांग कर रहा है। पैसों को गुगल पे के माध्यम से मांगा जा रहा है। इसके लिए एक भारतीय नंबर दिया गया है। आईएएस ने इस नंबर का स्क्रीनशॉट उपलब्ध कराया है। इस पर कुछ लोगों ने पैसे भेजने के लिए हामी भी भर दी है। हालांकि, कितने लोगों ने पैसे जमा किए हैं यह जानकारी इसमें नहीं है।I
विज्ञापन

Iआईएएस सुंदरम इस वक्त प्रमुख सचिव ऊर्जा, आवास एवं नियोजन विभाग की जिम्मेदारी देख रहे हैं। उन्होंने मार्च 2024 का एक पत्र भी इस मूल शिकायत के साथ संलग्न किया है। आईएएस ने एसएसपी से कहा है कि उस वक्त की गई शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई है। लिहाजा, ऐसी पुनरावृत्ति न हो इसके लिए साइबर ठगों पर कठोर कार्रवाई की जाए।I
विज्ञापन
विज्ञापन


Iआईएएस मीनाक्षी सुंदरम की शिकायत मिली है। इस पर जांच के आदेश दिए गए हैं। पहली शिकायत पर भी कार्रवाई की गई थी, जिसकी रिपोर्ट तलब की गई है। ताजा मामले में भी जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -अजय सिंह, एसएसपी देहरादून।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article