{"_id":"64f0f2ae60cb4391c00a57e6","slug":"fraudster-arrested-with-reward-of-rs-10000-dehradun-news-c-5-drn1005-234688-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: धोखाधड़ी करने वाला दस हजार का ईनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: धोखाधड़ी करने वाला दस हजार का ईनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
सामान लेकर फर्जी चेक देने और फर्जी एनएफटी का मैसेज दिखाकर तीन दुकानदारों को लाखों का चूना लगाने वाले दस हजार के ईनामी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर तीन मुकदमे दर्ज थे और वह एक साल से फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही
थी।
कोतवाली नगर इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं ने बताया कि आरोपी कुलजीत सिंह सेठी के खिलाफ एक मुकदमा प्रमोद कुमार गुप्ता निवासी गिफ्ट प्वाइंट राजपुर रोड ने दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि उनकी दुकान से 62 हजार रुपये से अधिक का सामान लेकर गया और फर्जी चेक के साथ ही फर्जी एनएफटी का मैसेज दिखाकर फरार हो गया। शकील निवासी उपरोक्त ने भी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बताया था कि वह उनकी दुकान से 43 इंच का एलईडी ले गया और पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर चला गया। तीसरा केस रोहित अग्रवाल ने दर्ज कराया था। रोहित का आरोप था कि कुलजीत उनकी दुकान से 43 इंच की टीवी व लैपटॉप ले गया और फर्जी एनएफटी का मैसेज दिखाकर चले गया।
मोबाइल का भी इस्तेमाल नहीं करता था
मुकदमे दर्ज होने के बाद आरोपी की तलाश के लिए मोती बाजार स्थित उसके निवास पर कई बार दबिश दी गई, लेकिन वहां ताला लगा मिला। बाद में पता चला कि कुलजीत सेठी मकान बेच कर फरार हो गया। इधर पुलिस टीम लगातार विभिन्न ठिकानों पर दबिश दे रही थी। लेकिन वह फरार बार-बार ठिकाना बदलता रहा। आरोपी इतना शातिर था कि मोबाइल का इस्तेमाल भी नहीं करता था। जिसके बाद पुलिस ने उस पर 10,000 रुपये का ईनाम घोषित किया। एक साल की तलाश के बाद आरोपी कुलजीत सिंह सेठी निवासी आशियाना अपार्टमेंट ओम सिटी पटेलनगर को पलटन बाजार देहरादून से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।