{"_id":"643c5a3a8bd8a2ff5009a404","slug":"fraud-pretext-job-shipping-company-dehradun-news-c-5-drn1037-132678-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शिपिंग कंपनी में नौकरी का झांसा देकर 3.40 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शिपिंग कंपनी में नौकरी का झांसा देकर 3.40 लाख की ठगी
विज्ञापन
अमेरिका की शिपिंग कंपनी में नौकरी का झांसा देकर युवती से 3.40 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़िता की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में मोबाइल नंबरों और वेबसाइट की जांच की जा रही है।
एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि इस मामले में इशिता बिष्ट निवासी सारथी विहार ने शिकायत की है। उन्होंने वीएफएस ग्लोबल के जरिये यूएसए के वीजा के लिए अप्लाई किया था। इसके बाद जेनिफर नाम के व्यक्ति सहित अन्य ने उनसे संपर्क किया। ई-मेल और फोन कर संपर्क करने वाले ने खुद को अमेरिकी कंपनी बावेन ऑयल एंड गैस शिपिंग प्राइवेट लिमिटेड का एजेंट बताया था। इसके बाद ऑफर लेटर भेजने की बात कहते हुए तीन लाख 40 हजार रुपये अपने खाते में जमा करा लिए।
31 मार्च 2023 तक लगातार संपर्क में रहा। अंतिम ट्रांजेक्शन 28 मार्च 2023 को की गई थी। इसके बाद संपर्क नहीं हुआ। आरोपी ने खुद को सिंगापुर में होने की बात कहते हुए बात करने से इनकार कर दिया। जब वह संबंधित कार्यालय गईं तो कोई संपर्क नहीं हुआ और धोखाधड़ी का पता चला। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।