फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fraud of Rs 50 lakh in the name of selling land, case registered

Dehradun News: जमीन बेचने के नाम पर 50 लाख की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज

Fri, 13 Sep 2024 02:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 50 lakh in the name of selling land, case registered
जमीन बेचने के नाम पर 50 लाख की धोखाधड़ी करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपी ने कम जमीन का बैनामा पीड़ित के नाम किया। पटेलनगर प्रभारी निरीक्षक केके लुंठी ने बताया कि अनूप नेगी निवासी इंदिरा नगर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित का पवन नौटियाल निवासी ग्राम देवीपुर देहरादून से मौजा ईस्ट होप टाउन में 28 लाख रुपये प्रति बीघा की दर से जमीन का अनुबंध हुआ था। उसने आरोपी को सवा चार बीघा जमीन के एक करोड़ 19.50 लाख का भुगतान कर दिया। इसके बाद आरोपी ने कुल ढाई बीघा जमीन का ही बैनामा किया। पीड़ित ने जब बची जमीन का बैनामा करने को कहा तो उसने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed