फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fraud of more than one crore in the name of sharing in land

जमीन में साझेदारी के नाम पर एक करोड से अधिक की धोखाधड़ी

Sat, 25 Sep 2021 01:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Fraud of more than one crore in the name of sharing in land
थाना राजपुर में जमीन में साझेदारी के नाम पर एक करोड़ 23 लाख 75 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दंपति सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मौहम्मद नावेद उर्फ जौजी 65 ए मौहल्ला आली थाना मंडी सहारनपुर ने शिकायत में बताया कि वह वुड आर्ट के नाम से नदीम कॉलोनी, ईदगाह रोड सहारनपुर में वुड कार्विंग का काम करता है। उसके साथ पूर्व में एक लड़का आबिद काम करता था, जो अब प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। उसने रूहुल आमीन निवासी 5, रामजीवन नगर, सहारनपुर से मुलाकात कराई। इसके बाद रूहल आमीन अपनी पत्नी फरहीन व अपने पिता हाजी अब्दुल कदीर के साथ उसकी फैक्ट्री में आए ओर देहरादून में कैनाल रोड पर पांच बीघा जमीन का सौदा किया। कहा कि वह अकेले सौदे की रकम देने में असमर्थ हैं। उन्होंने उसे उक्त जमीन में साझेदार करने का आग्रह किया। पीड़ित के मुताबिक वह आरोपियों के झांसे में आ गया और जमीन दिखाने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने भूमि दिखाई। कहा कि यह भूमि अश्वनी कुमार और उसकी पत्नी उर्मिला रानी निवासीगण देवपुरा, हरिद्वार की है। उन्होंने उनके साथ जमीन का सौदा कर लिया है। इसके बाद उसने अलग-अलग किश्तों में एक करोड़ 23 लाख 75 हजार रुपये रूहल को दे दिए, लेकिन रुहल ने जमीन के मालिकों से नहीं मिलवाया।
विज्ञापन

कहा कि इसके बाद उसने खुद अश्वनी कुमार व उसकी पत्नी उर्मिला से बात की तो पता चला कि उन्होंने रुहल आमीन से कभी कोई सौदा नहीं किया और न ही इसकी बाबत कभी किसी विक्रय अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर किए। कहा कि आरोपी अब पैसा देने से इंकार कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों रुहल आमीन उनकी पत्नी फरहीन और पिता हाजी अब्दुल कदीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed