{"_id":"63c99f9747c07031865479fa","slug":"fraud-of-97-thousand-in-the-name-of-taking-house-on-rent-dehradun-news-c-5-1-drn1030-55989-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: किराये पर मकान लेने के नाम पर 97 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: किराये पर मकान लेने के नाम पर 97 हजार की ठगी
विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को सीआईएसएफ का कर्मचारी बताकर किराये पर मकान लेने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के खाते से 95 हजार उड़ा लिए। शिकायत के बाद नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि आर वेलवाल निवासी शांति कुंज नत्थनपुर के फोन पर किसी बबूल कुमार की कॉल आई। उसने खुद को सीआईएसएफ का कर्मचारी बताया। कहा कि उसकी पोस्टिंग जौगीग्रांट एयरपोर्ट पर हुई है। विभाग की ओर से उन्हें दो माह का अग्रिम किराया दिया गया है। जिसे उन्हें मकान मालिक को भुगतान करना होता है। इसके बाद उसने उनके खाते में तीन किश्तों में पैसे भेजने की बात कही। लेकिन, पैसे उनके खाते में आने के बजाय कट गए।