{"_id":"fc8792609733478a534d0cce0bb8614e","slug":"fraud-in-marriage-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन में भागी दुल्हन तो फंसा बिचौलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन में भागी दुल्हन तो फंसा बिचौलिया
अमर उजाला, रुड़की
Updated Mon, 24 Mar 2014 08:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक शादी में बिचौलिया बनना उत्तरकाशी के एक ठेकेदार को महंगा पड़ गया। हुआ यह कि दुल्हन शादी के दस दिन बाद ही पति को छोड़कर फरार हो गई।
विज्ञापन
ऐसे में दूल्हे पक्ष ने शादी में खर्च किए गए 30 हजार रुपए लौटाने का दबाव ठेकेदार पर बनाया। रुपए नहीं देने पर विकासनगर, देहरादून से उसे जबरन उठा कर रुड़की ले आए।
विज्ञापन
दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया
परिजनों की सूचना पर पुलिस ने दो लोगों को दबोचकर उसे मुक्त करा लिया। जब मुकदमा दर्ज कराने की बात आई तो लेन-देन का मामला बताते हुए दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी निवासी एक ठेकेदार विकासनगर, देहरादून में काम करता है। तीन दिन पहले मुजफ्फरनगर भोपा के निवासी दो लोग उसे जबरन अपने साथ ले आए और ठेकेदार को छोड़ने के एवज में सोमवार की सुबह 30 हजार रुपए लेकर उसके परिजनों को रुड़की कोतवाली के पास आने को कहा।
पुलिस ने मुक्त करा लिया
ठेकेदार के अपहरण की सूचना से हड़बड़ाए परिजन रात में ही रुड़की पहुंच गए और पुलिस को पूरी जानकारी दी। सोमवार की सुबह पैसे लेने आए दोनों लोगों को दबोचकर पुलिस ने उसे मुक्त करा लिया।
कोतवाल के अनुसार करीब 15 दिन पहले इस ठेकेदार ने कालसी, देहरादून की एक युवती की शादी भोपा के युवक से कराई थी। इसके एवज में लड़के वालों ने ठेकेदार के कहने पर 30 हजार रुपए खर्च किए थे।
शादी के दस दिन बाद ही युवती ससुराल से फरार हो गई। इस पर दूल्हे पक्ष ने ठेकेदार से अपने पैसे वापस मांगे। नहीं देने पर उसे यहां उठा लाए। उन्होंने बताया कि अब दोनों पक्षों में समझौता हो गया है जिलस पर पुलिस ने सभी को छोड़ दिया।