{"_id":"76cf1ec0d94b3d82c0499856fff96bdc","slug":"fraud-in-lpg-cylinder-agencies","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन गैस एजेंसियों में चल रहा है गोरखधंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन गैस एजेंसियों में चल रहा है गोरखधंधा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 05 Apr 2014 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में कालाबाजारी की शिकायतों के बीच जिला पूर्ति विभाग ने दो गैस एजेंसियों पर छापा मारा। इस दौरान एजेंसी के स्टॉक रजिस्टर और सिलेंडरों की जांच की गई।
विज्ञापन
मौखिक चेतावनी दी गई
एसडीएम सदर मोहन सिंह बर्निया की अगुवाई में जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी और प्रीमियर गैस एजेंसी पहुंची। अमरदीप एजेंसी में सिलेंडर कम मिलने पर संचालक ने उपभोक्ता के पास सप्लाई के लिए भेजने की बात कही।
विज्ञापन
स्टॉक रजिस्टर से आंकड़े नोट कर शनिवार सुबह सिलेंडर मिलान होगा। प्रीमियर एजेंसी में शिकायत रजिस्टर अपडेट नहीं होने पर मौखिक चेतावनी दी गई। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य सहित पूर्ति निरीक्षक भी साथ थे।
विज्ञापन
होम डिलीवरी का आश्वासन
गैस संकट से जूझ रहे दीपनगर वासियों को हिमानी गैस एजेंसी ने होम डिलीवरी का आश्वासन दिया है। शिवा गैस एजेंसी से कनेक्शन ट्रांसफर होने के बाद दीपनगर के लोगों ने हिमानी गैस एजेंसी पर बुकिंग के लिए फोन किए, लेकिन रिस्पांस नहीं मिला।
शुक्रवार को लोग एजेंसी पहुंचे तो एजेंसी संचालक ने लोगों को गैस समस्या दूर कर होम डिलीवरी शुरू करने का भरोसा दिलाया। यहां दिनेश सती, आनंद सिंह, प्रमोद कुमार, प्रशांत शाह, भगवती आदि मौजूद थे।