फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fraud in Income Tax Certificate for Scholarship in dehradun

उत्तराखंड: कम आय दिखाकर छात्रवृत्ति हड़पने वालों को विजिलेंस ने पकड़ा

Sat, 04 Jan 2020 10:12 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 04 Jan 2020 10:12 AM IST
सार

  • हाईकोर्ट ने सौंपी थी जांच, शासन से कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की

विज्ञापन
Fraud in Income Tax Certificate for Scholarship in dehradun
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कम आय दिखाकर समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति हड़पने वाले विजिलेंस के लपेटे में आ गए हैं। उच्च न्यायालय के आदेश पर विजिलेंस ने जांच में 10 छात्रों को पकड़ा है। उच्च न्यायालय ने शासन से इन छात्रों के मामले में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है। समाज कल्याण विभाग को इस मामले में छह जनवरी को न्यायालय में रिपोर्ट देनी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ये सभी छात्र देहरादून जनपद के हैं।

विज्ञापन


विजिलेंस जांच में दोषी पाए गए छात्रों के नामों की लिस्ट बनाई गई हैं। अधिक आय होने के बावजूद छात्रवृत्ति लेने के मामलों की संख्या बढ़ सकती है। माना जा रहा है कि सतर्कता विभाग यदि और अधिक गहराई से छानबीन करेगा तो ऐसे कई और मामले में पकड़ में आ सकते हैं।
विज्ञापन


ढाई लाख से कम आय दिखाई
समाज कल्याण विभाग में छात्रवृत्ति योजना की पात्रता के लिए ढाई लाख रुपये से कम सालाना आय का मानक है। लेकिन हाईकोर्ट के आदेश पर विजिलेंस जांच में यह खुलासा हुआ कि मानक से अधिक आय वाले छात्र भी छात्रवृत्ति ली गई। इन छात्रों की सूची बनाकर विजिलेंस ने हाईकोर्ट को सौंपी, जिस पर हाईकोर्ट ने शासन से कार्रवाई के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed