{"_id":"f654493fc5f73fa0c6672e8fe535db90","slug":"fraud-in-commetie","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेटी के नाम पर दंपति ने ठगे 70 लाख रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमेटी के नाम पर दंपति ने ठगे 70 लाख रुपए
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 02 Nov 2013 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमेटी के नाम पर दंपति पचास से अधिक महिलाओं के करीब 70 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। ठगी का शिकार हुई महिलाओं ने इस संबंध में लक्खीबाग चौकी में शिकायत दी है। इससे पहले महिलाओं ने सीओ सिटी हरीश चंद्र सती से भी गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
एमडीडीए कालोनी लोहियानगर निवासी महिलाओं ने बताया कि पिछले दस साल से पानीपत हरियाणा निवासी पति-पत्नी यहां पर कमेटी चला रही हैं। महिलाओं ने कमेटी में कई पैसा जमा किया हुआ है। दंपति ने उन्हें एक साल से लेकर पांच साल तक में रकम तीन से चार गुना करने का झांसा दिया। कुछ महिलाओं को पैसा मिला भी। लेकिन इन महिलाओं ने दोबारा से वह रकम कमेटी में जमा कर दी।
विज्ञापन
घ्ार से फरार
चार दिन से पति-पत्नी घर से बच्चों समेत सामान लेकर फरार हैं। मकान में आरोपी युवक की बुजुर्ग मां रहती है। वृद्घा ने बताया कि वे कहां गए हैं, उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। सिमरन आहूजा, राधा देवी, जमुना देवी, राजेंद्र कौर, शकुंतला राणा, पूजा, सन्नू आदि महिलाओं ने बताया कि पता लगा है कि दंपति ने एक दिन पहले अपने खाते से एटीएम से पैसे भी विदड्रा किए हैं। लक्खीबाग पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन