फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fraud in Ayushman treatment, special audit of claims will be done

Ayushman: कार्डधारक मरीजों के कैशलेस इलाज में सूचीबद्ध निजी अस्पताल कर रहे गोलमाल, दावों का होगा विशेष ऑडिट

Thu, 07 Jul 2022 02:45 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी।
संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी। Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 07 Jul 2022 02:45 PM IST
सार

आयुष्मान योजना के इलाज में कई तरह की अनियमितता पर अनमोल हॉस्पिटल के खिलाफ कार्रवाई की गई। यहां ओपीडी के लिए आने वाले मरीजों को आईपीडी में दिखाया गया। अस्पताल को आयुष्मान की सूचीबद्धता से निलंबित किया गया है। साथ ही अस्पताल के बिलों की विशेष ऑडिट कराने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Fraud in Ayushman treatment, special audit of claims will be done
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आयुष्मान योजना के तहत कार्डधारक मरीजों के कैशलेस इलाज में सूचीबद्ध निजी अस्पताल गोलमाल कर रहे हैं। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने अस्पतालों की ओर से भुगतान के लिए भेजे गए दावों की जांच कर घपलों को पकड़ा है। काशीपुर के अनमोल अस्पताल में 160 मामलों में अनियमितताएं पाई गई। इस पर अस्पताल को आयुष्मान की सूचीबद्धता से निलंबित किया गया है। साथ ही अस्पताल के बिलों की विशेष ऑडिट कराने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने काशीपुर स्थित अनमोल अस्पताल के दावा बिलों में अनियमितता पाई है। अस्पताल के लगभग 160 से अधिक दावा बिलों का परीक्षण में करने पर गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। योजना में मरीजों का सामान्य वार्ड में इलाज कर आईसीयू के बिल भेजे हैं। मरीजों को आईसीयू से सीधा डिस्चार्ज किया गया। साथ ही इलाज में आवश्यक पैथोलॉजी जांच रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन


इसके अलावा अस्पताल का प्रदूषण प्रमाण पत्र मार्च 2022 में समाप्त पाया गया। ओपीडी के लिए आने वाले मरीजों को आईपीडी में दिखाया गया। प्राधिकरण ने शिकायतों की जांच करने के बाद अनमोल अस्पताल को सूचीबद्धता को निलंबित कर दिया है। अस्पताल ने अब तक 70 लाख से अधिक के क्लेम भेजे हैं। इनमें से 20 से अधिक मामलों की सात लाख से अधिक की राशि में अनियमितताओं के चलते उन्हें रद्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लेम के 140 से अधिक मामलों की 25 लाख से अधिक की राशि में अनियमितता के चलते स्पेशल ऑडिट के आदेश दिए हैं। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष डीके कोटिया ने कहा कि आयुष्मान योजना के इलाज में कई प्रकार की अनियमितता पर अनमोल हॉस्पिटल के खिलाफ कार्रवाई की गई।


ये भी पढ़ें...Threat: काली सेना के संस्थापक को मिली हत्या की धमकी, नुपुर शर्मा के समर्थन में किया था वीडियो पोस्ट 

उन्होंने कहा है कि अस्पताल की ओर से भेजे गए सभी क्लेम मामलों की विशेष ऑडिट कराई जाएगी। इसके बाद अस्पताल से रिकवरी की भी जाएगी। बता दें कि एक महीने के भीतर काशीपुर में चार निजी अस्पतालों के खिलाफ वित्तीय अनियमितता पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed