फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fraud by pretending to be an officer of the German army

खुद को जर्मन सेना का अफसर बताकर की ठगी

Wed, 03 Nov 2021 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Fraud by pretending to be an officer of the German army
देहरादून। एक महिला ने खुद को जर्मन सेना में अफसर बताया और दून निवासी एक व्यक्ति से 1.33 लाख रुपये ठग लिए। रायपुर थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। लव प्रकाश निवासी राजीव नगर, कंडोली ने रायपुर थाने में तहरीर दी है। करीब तीन महीने पहले फेसबुक पर सारा नाम की महिला से उसकी दोस्ती हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई तो फेसबुक के बाद व्हाट्सएप के जरिए बातें होने लगीं। महिला ने खुद को जर्मन सेना में अफसर बताया। कुछ दिन बाद उसने भारत में लव के लिए उपहार भेजने की बता कही। इसके बाद कहा कि यह उपहार दिल्ली एयरपोर्ट पर फंस गया है। कस्टम अधिकारियों ने इसे पकड़ लिया है। इस तरह भी टैक्स के नाम पर तो कभी रिश्वत के नाम पर व्यक्ति से 1.33 लाख रुपये अलग-अलग खातों में जमा करा लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed