फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fourth anniversary of Ayushman Bharat scheme, health fair will organize in Uttarakhand 95 blocks on a large scale

आयुष्मान भारत योजना की चौथी वर्षगांठ : 95 ब्लाकों में बड़े स्तर पर होगा स्वास्थ्य मेलों का आयोजन

Thu, 14 Apr 2022 02:48 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 14 Apr 2022 02:48 PM IST
सार

विभागीय मंत्री ने बैठक में स्वास्थ्य मेलों में जनसहभागिता के लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग की बात कही।18 से 23 अप्रैल तक आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेलों में स्थानीय प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

विज्ञापन
Fourth anniversary of Ayushman Bharat scheme, health fair will organize in Uttarakhand 95 blocks on a large scale
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना की चौथी वर्षगांठ पर प्रदेश के सभी 95 ब्लाकों में बड़े स्तर पर स्वास्थ्य मेले आयोजित किए जाएंगे। सरकार की ओर से स्वास्थ्य मेलों में जनसहभागिता बढ़ाने व जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों के जिलाधिकारियों व मुख्य चिकित्साधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी दी गई है।

विज्ञापन


ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेलों को सफल बनाने में जनता से सीधे तौर पर जुड़े आधा दर्जन से अधिक रेखीय विभाग भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में सचिवालय स्थित सभागार में स्वास्थ्य मेलों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें जिलों के डीएम व सीएमओ ने वर्चुअल रूप से भाग लिया।
विज्ञापन


विभागीय मंत्री ने कहा कि 18 से 23 अप्रैल तक आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेलों में स्थानीय प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए। इसके लिए अधिकारियों को सांसद, स्थानीय विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुखों से समय लेकर स्वास्थ्य मेलों का आयोजन करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्थ व वेलनेस सेंटरों में 16 अप्रैल को किए जाएंगे टेली कंसल्टेशन कार्यक्रम आयोजित

स्वास्थ्य मेलों में  मंडलायुक्त, जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी को भी खुद जाने के निर्देश दिए गए। मेलों के सफल आयेजन के लिए रेखीय विभाग पंचायतीराज, शिक्षा विभाग, सूचना विभाग, संस्कृति, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण, समाज कल्याण, आयुष आदि विभागों से सहयोग लिया जाएगा।

राज्य के हेल्थ व वेलनेस सेंटरों में 16 अप्रैल को टेली कंसल्टेशन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। 17 अप्रैल को ईट राइट इंडिया, फिट इंडिया एवं योगा कार्यक्रम किए जाएंगे। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने रेखीय विभागों को समन्वय बनाने के निर्देश दिए कि कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें...कुर्सी संभालने से पहले ही माहरा ने दिखाए तेवर: संगठन के भीतर दिया सख्ती का संदेश, कहा-समझौते से बेहतर होगा इस्तीफा दे दूं

बैठक में मिशन निदेशक एनएचएम सोनिका ने स्वास्थ्य मेलों के आयोजन को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया। इस दौरान सचिव स्वास्थ्य डॉ. पंकज कुमार पांडेय, प्रभारी सचिव उच्च शिक्षा दीपेंद्र चौधरी, मिशन निदेशक एनएचएम सोनिका, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा एवं निदेशक पंचायतीराज बंशीधर तिवारी, अपर सचिव आयुष राजेंद्र सिंह, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. तृप्ति बहुगुणा, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. शैलजा भट्ट, निदेशक संस्कृति बीना भट्ट समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed