उत्तराखंड: मरीज ले जाने के बहाने एम्बुलेंस में कर रहे थे स्मैक की तस्करी, एक मरीज तो दूसरा बना डॉक्टर
- पुलिस से बचने के लिए किया एंबुलेंस का प्रयोग، पुलिस चेकिंग में पकड़े गए चार युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में लॉकडाउन के दौरान वाहनों की आवाजाही बंद होने पर स्मैक तस्करों ने नया हथकंडा अपनाया है। रुद्रपुर में एंबुलेंस में स्मैक की तस्करी का मामला सामने आया है। रुद्रपुर में युवक एंबुलेंस में स्मैक रखकर बेचने जा रहे थे। पुलिस ने चेकिंग में चार युवकों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए युवकों ने बताया कि उसमें से तीन भवाली और एक हल्द्वानी का रहने वाला है। वे लोग मरीज को ले जाने के बहाने तस्करी कर रहे थे। उनमें से एक युवक मरीज, दूसरा डॉक्टर तो बाकी दो चालक -परिचालक बने थे।
मुखबिर की सूचना पर पकड़े आरोपी
पकड़े गए युवक निजी अस्पताल की एम्बुलेंस में किच्छा के दरउ इलाके से स्मैक लेकर रुद्रपुर आ रहे थे। युवकों के पास से 25.10 ग्राम स्मैक मिली है। जिसकी कीमत ढाई लाख से अधिक बताई जा रही है।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुकेश कुमार निवासी ग्राम गोसरियाखाल भवाली, इमरान अली उर्फ़ सोनू निवासी मोहल्ला काठगोदाम भवाली, शुभम कुमार उर्फ लक्की निवासी मेहरागांव निकट ग्राफिक एरा भवाली व शिव कुमार उर्फ बबलू निवासी नीलांचल कालोनी धान मिल हल्द्वानी को गिरफ्तार किया।