फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four workers of Bajrang Dal have been selected for one

Dehradun News: अयोध्या में व्यवस्था सेवा के लिए चुने गए चार कार्यकर्ता

Mon, 15 Jan 2024 12:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Four workers of Bajrang Dal have been selected for one
बजरंग दल के चार कार्यकर्ताओं को राम जन्मभूमि अयोध्या में एक माह के व्यवस्था सेवा के लिए चुना गया है। शनिवार को सूरज कुमार, अभिषेक कुमार, चंदन कुमार, भूपेंद्र सिंह को अयोध्या के लिए रवाना किया गया। शिव मंदिर प्रांगण में जिला सह संयोजक शेखर बंसल की मौजूदगी में चारों को पंडित पंकज पुरोहित ने तिलक लगाकर भगवा अंग वस्त्र पहनाए। उसके बाद नगर कार्यवाह सुमित सिंह ने सेवा भाव के बारे में बताया। फिर चारों को देहरादून रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए रवाना किया गया। इस दौरान संजय सहगल, सुरेंद्र नेगी, संजय अग्रवाल, तुषार श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन






Iमंच ने घुसपैठ पर जताई चिंताI

भारत रक्षा मंच के कार्यकर्ताओं की रविवार को गंगभेवा बावड़ी में बैठक हुई। इसमें घुसपैठ पर निकाले जाने वाली यात्रा पर चर्चा की गई। प्रदेश सयोजक संगठन मंत्री आशीष वाजपेयी ने कहा कि भारत रक्षा मंच का जन्म ही अवैध घुसपैठ के खिलाफ हुआ है। कहा कि प्रदेश में लगातार अवैध घुसपैठ हो रहा है। इसके खिलाफ सरकार को सख्त कानून बनाना होगा। कहा कि राज्य में नशा और बेरोजगारी का मुख्य कारण अवैध घुसपैठ ही है। इसे लेकर जल्द यात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर विपुल गुप्ता, महामंत्री सुधीर काला, राकेश उनियाल, गुरुमेल सिंह राठोर, प्रवेश,राणा, राखी आर्य, मौजूद रहे।
विज्ञापन




Iराम कथा सुनने से कट जाते हैं पापI

भूड़पुर चांदनी चौक स्थित गौरा देवी मंदिर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। रामभक्तों ने बढ़-चढकर प्रतिभाग किया। आचार्य अजय प्रकाश पोखरियाल ने कहा राम कथा सुनने से ही जन्म-जन्मों के पाप कट जाते हैं। मोक्ष की प्राप्ति होती है। कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला विराजमान होंगे। कहा उस दिन सभी अपने घरों को दीपक से सजाएं। इस मौके पर पुजारी धीरेंद्र प्रसाद चमोली, वीरेंद्र सिंह, संजय दत्त, विष्णु, शकुंतला देवी, पार्वती देवी, सरिता देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed