{"_id":"65e0d7ec8ab0c1283b0e3524","slug":"four-victims-of-cyber-fraud-lost-lakhs-of-rupees-dehradun-news-c-5-1-drn1030-361309-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: साइबर ठगी के शिकार चार लोगों ने गंवाए लाखों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: साइबर ठगी के शिकार चार लोगों ने गंवाए लाखों रुपये
विज्ञापन
I
IIपीड़ितों ने पुलिस को शिकायत ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है
I
Iदून में साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी साइबर ठगी के चार मामले सामने आए हैं। इसमें साइबर ठगों ने लोगों की जमा पूंजी को ठग लिया। दून में साइबर ठगों ने कहीं वर्क फ्रॉम होम तो कही सीआरपीएफ अधिकारी बताकर और डॉक्टर के यहां नंबर लिखवाने का झांसा देकर साइबर ठगी कर ली। साइबर ठगी में पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत करते हुए साइबर ठगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
I
I
I
Iकेस 1
I
Iअस्पताल में अपॉइंटमेंट के नाम पर दो लाख ठगे
I
Iअजबपुर डांडा के ज्योति विहार निवासी निधि पैन्यूली ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को दिखाने के लिए गूगल पर अपॉइंटमेंट लेने के लिए जोहरी अस्पताल का नंबर तलाश किया तो एक नंबर मिलने पर फोन किया, उसने अपने आप को जोहरी अस्पताल का कर्मचारी बताया। इसपर उसने नंबर लिखवाने को कहकर व्हाट्सप पर लिंक भेजा और लिंक पर जैसे ही क्लिक किया तो चार बार में उनके बैंक खाते से दो लाख रुपये कट गए। इसके बाद जब उस नंबर की जांच की तो पता चला कि ये नंबर जोहरी अस्पताल का नहीं बल्कि किसी ओर का है, जो अस्पताल में अपॉइंटमेंट दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करता है।
I
Iकेस 2
I
Iवर्क फ्रॉम होम के नाम पर 60 हजार ठगे
I
Iनवादा निवासी नेहा अंसारी से साइबर ठगों ने वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर 60 हजार रुपये ठग लिए। उन्होंने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि उनके टेलिग्राम एप पर वर्क फ्रॉम होम का मैसेज आया तो उन्हें उस कंपनी ने काम करने के लिए आईडी दी। इसके बाद कंपनी की ओर से टास्क कराए गए। इसके बाद साइबर ठगों ने पैसों की मांग तो उनके खाते में 60 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद उनपर शक हुआ तो पति से बात करने पर पता चला की ये वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लोगों से ठगी करते हैं।
विज्ञापन
I
Iकेस 3
I
Iसीआरपीएफ का अधिकार बता ठगे 70 हजार
I
Iसाइबर ठगों ने खुद को सीआरपीएफ का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से फर्नीचर भेजने के नाम पर 70 हजार रुपये की ठगी कर ली। नेहरू कॉलोनी के अनिकेत विहार निवासी महेंद्र प्रताप सिंह से साइबर ठगों ने सीआरपीएफ का अधिकारी बताकर फर्नीचर भेजने के नाम पर 70 हजार रुपये ठग लिए। उन्होंने बताया कि उनके पास एक फोन आया जिस पर उसने खुद को सीआरपीएफ का अधिकारी बताया। फोन पर उसने किसी परिचित का हवाला देते हुए फर्नीचर भेजने की बात कही। इसके लिए 70 हजार रुपये देने को कहा। इसपर उसने फर्नीचर पैक करने के फोटो भी भेज दिए। इसके बाद उन्होंने उसके नंबर पर 70 हजार रुपये भेज दिए। लेकिन उन्होंने परिचित को फोन किया तो उसने ऐसा होने से इन्कार कर दिया।
I
Iकेस 4
I
Iवर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगे 95.7 हजार
I
Iनेहरू कॉलोनी के ओम विहार निवासी रोहित वर्मा से साइबर ठगों ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 95 हजार सात सौ रुपये ठग लिए। बताया कि उनके नंबर पर वर्क फ्रॉम होम का प्रस्ताव देने का एक मैसेज आया। उसने अपने आप को ब्लेक स्टोन विज्ञापन ब्रांडिंग विभाग का कर्मचारी बताया। इसके बाद उसने कुछ टास्क दिए। टास्क पूरा करने के नाम पर अपने खाते में पैसे डलवा दिए। इसके बाद दो लाख रुपये की ओर मांग करने लगे। इस पर शक होने पर जांच की तो पता चला की उनके साथ साइबर ठगी हुई है।I