{"_id":"578b98854f1c1b9332c4b691","slug":"four-people-killed-in-road-accident-at-najibabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीबाबाद: टायर फटने से दर्दनाक हादसा, चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजीबाबाद: टायर फटने से दर्दनाक हादसा, चार लोगों की मौत
ब्यूरो / अमर उजाला, नजीबाबाद (बिजनौर)
Updated Sun, 17 Jul 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : demo pic
नजीबाबाद में विवाह समारोह में जा रहे चार व्यक्तियों की हादसे में मौत होने से जाब्तागंज क्षेत्र में मातम छा गया। क्षेत्र के नामी बाबू बैंड परिवार के छह लोग श्रीनगर विवाह समारोह में जा रहे थे। टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन
नजीबाबाद के मोहल्ला जाब्तागंज निवासी प्रतिष्ठित बाबू बैंड परिवार के छह लोग नौशाद, राशिद, कौसर अली, सोनू, नाजिम और नवाब वैगनआर कार से नजीबाबाद से श्रीनगर जा रहे थे। सोनू कार चला रहा था। शनिवार रात पौड़ी मार्ग पर खंडास श्रीकोट के पास रात करीब नौ बजे कार का एक टायर फट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बताया जाता है कि राशिद कार गिरने से पहले गाड़ी से बाहर कूद गया।
विज्ञापन
दर्दनाक हादसे की खबर राशिद ने परिजनों को दी। हादसे में डबल फाटक के निकट चांद होटल के सामने काम करने वाले बैट्री कारोबारी नौशाद (40), जाब्तागंज निवासी नाजिम (35), शादीपुर बरूकी निवासी नवाब (30) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि जाब्तागंज निवासी कौसर अली (32) ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल सोनू को देहरादून में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सभी एक ही रिश्तेदारी में थे। एक ही खानदान के चार लोगों की मौत से जाब्तागंज और नगर में शोक छा गया। परिजन शव आने की प्रतीक्षा में है।