बदरीनाथ हाईवे पर एक कार के चार सौ मीटर गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतक दिल्ली और यूपी के गौतम बुद्ध नगर के रहने वाले थे। जो ऋषिकेश घूमने के बाद शनिवार रात बदरीनाथ के लिए रवाना हुए थे।
तस्वीरें: बदरीनाथ हाईवे पर गहरी खाई में जा गिरी कार, चार की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतकों में दिल्ली पुलिस का एक एएसआई और दो कांस्टेबल भी शामिल हैं। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शवों और क्षतिग्रस्त कार को खाई से बाहर निकाला। पुलिस क्षेत्राधिकारी जीबी पांडे ने घटनास्थल पर पहुंच जानकारी जुटाई। पुलिस की सूचना पर रविवार सुबह मृतकों के परिजन भी यहां पहुंच गए।
पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एक ट्रक चालक ने देवप्रयाग थाने में ऋषिकेश की ओर तोताघाटी-सौड़पानी के बीच सड़क के पैराफिट टूटे होने और सड़क किनारे कार का टूटा हिस्सा गिरा होने की सूचना दी।
हादसे की आशंका पर देवप्रयाग और बछेलीखाल से तत्काल पुलिस टीम उक्त स्थान पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को भी इसकी सूचना दी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रात में सर्च लाइट की रोशनी में रस्सों के सहारे खाई में उतरी। लगभग 400 मीटर नीचे टीम को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार दिखाई दी।
सर्च अभियान चलाने पर टीम को दो शव मिल गए। मृतकों की जेब से मिली आईडी के आधार पर उनकी पहचान की गई। मृतकों के परिजनों से संपर्क किया गया। सुबह दोबारा से खाई में उतर कर खोजबीन की गई। जिसमें दल ने पहाड़ी पर अटके दो अन्य शव बरामद कर लिए।