फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four named including BJP leader in dispute in Garhmirpur

Dehradun News: गढ़मीरपुर में हुए विवाद में भाजपा नेता सहित चार नामजद

Mon, 11 Mar 2024 01:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Four named including BJP leader in dispute in Garhmirpur
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गढ़मीरपुर में हुए विवाद में भाजपा नेता और उसके पिता, भाइयों के खिलाफ भी पुलिस ने क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि चारों ने मिलकर दूसरे पक्ष के घर में घुसकर मारपीट की और लाइसेंसी रिवाल्वर दिखाकर धमकी दी। पुलिस ने बलवा, मारपीट सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार को गढ़मीरपुर गांव में विवाद हो गया था। आरोप है कि एक पक्ष ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष मेहरबान अंसारी के घर में घुसकर हमला कर दिया था। साथ ही बुरी तरह पिटाई की थी। पुलिस ने हमला करने वाले 12 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में दूसरे पक्ष के राव गुलशेर निवासी ग्राम गढ़मीरपुर ने भी मुकदमा दर्ज कराया है। गुलशेर का आरोप है कि उसके घर के पास बच्चों में कहासुनी हो रही थी। उसने व परिवार के लोगों ने बीच-बचाव कराया। इस बीच मेहरबान अली लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर और मोहब्बत अली, सुलेमान, इजहार लाठी डंडे लेकर आए। उसके घर में घुसकर मारपीट की। उसे रिवाल्वर दिखाकर धमकी दी। मारपीट में आरिफ, मोइन, साहिब, गुलफाम को चोटें आईं। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed