फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four liquor shops which are the cause of road accidents and traffic jams will be shifted Dehradun Uttarakhand

Dehradun News: सड़क हादसों और जाम की वजह बनीं शराब की चार दुकानें होंगी शिफ्ट, डीएम ने दिए आदेश

Sat, 17 May 2025 02:02 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 17 May 2025 02:02 PM IST
सार

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ऐसी शराब की दुकानों का मुद्दा उठा, जिनके कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। जिसके बाद डीएम ने चार दुकानों की शिफ्टिंग के आदेश दिए।

विज्ञापन
Four liquor shops which are the cause of road accidents and traffic jams will be shifted Dehradun Uttarakhand
शराब - फोटो : ani

विस्तार

शराब की चार दुकानों की शिफ्टिंग के आदेश डीएम सविन बंसल ने जारी किए हैं। सड़क सुरक्षा समिति ने इन चारों दुकानों को हटाने की पैरोकारी की थी। समिति के अनुसार इन चारों दुकानों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था।

विज्ञापन

पिछले दिनों डीएम की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ऐसी शराब की दुकानों का मुद्दा उठा, जिनके कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात ने बताया कि चार स्थानों पर शराब की दुकानें सड़क हादसों व जाम की बड़ी वजह हैं।

विज्ञापन


बताया कि सनपार्क इन चौक, बिन्दाल तिराहा, रोजगार तिराहा, चूना भट्टा तिराहा पर स्थित शराब की दुकानों के कारण भीड़ लगती है। इससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इन शराब की दुकानों को एक सप्ताह के अंदर स्थानांतरित करने के डीएम ने आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath Helicopter Crash:  लैंडिंग के समय हेली एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, मरीज को लेने ऋषिकेश से आ रहा था धाम

वहींए सड़क सुरक्षा के मद्देनजर शहर में 23 स्थानों पर यातायात में बाधक बने विद्युत पोल शिफ्ट किए जा रहे हैं। लेफ्ट टर्न फ्री करने के लिए 16 स्थानों पर दुकानों का विस्थापन किया जा रहा है। 10 स्थानों पर पुलिस बूथ शिफ्ट करने व जाखन संचार कट, छह नंबर पुलिया सर्विस लेन-स्लीप वे निर्माण प्रकिया तेज है। डीएम सविन बंसल ने बताया कि वह स्वयं सभी प्रोजेक्टों की समीक्षा कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed