{"_id":"69650ef710f17f9fef04f12c","slug":"four-leopards-roaming-in-the-lakhamandal-area-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-128196-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: लाखामंडल क्षेत्र में घूम रहे चार गुलदार, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: लाखामंडल क्षेत्र में घूम रहे चार गुलदार, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
- जनजाति परिषद के उपाध्यक्ष ने वन विभाग को भेजा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
चकराता। उत्तराखंड जनजाति परिषद के उपाध्यक्ष गीताराम गौड़ ने प्रभागीय वनाधिकारी को पत्र भेजकर लाखामंडल क्षेत्र में चार गुलदारों की चहलकदमी की सूचना दी है। उन्होंने पत्र में क्षेत्रवासियों की जानमाल की सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक कदम उठाने को भी कहा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि गुलदारों के आतंक से लाखामंडल, धौरा पुड़िया, गोठाड़, बर्नीगाड़ सहित यमुना घाटी क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में जीवन व्यतीत करने को मजबूर हैं। इनमें से एक गुलदार महिला व दो व्यक्तियों पर हमला भी कर चुका है। उन्होंने आशंका जताई है कि बेलगाम घूम रहे गुलदार कभी भी ग्रामीणों व पशुधन भेड़, बकरी, गाय, बैल आदि पर हमला कर सकते हैं। उन्होंने पत्र में लाखामंडल के कोटिया सेरा क्षेत्र व अन्य स्थानों पर उगी झाड़ियों की कटाई कराने, कैमरे व पिंजरे लगाने और गुलदारों से सुरक्षा के लिए विभाग की विशेष टीम गठित करने की मांग की है।