फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four Kilogram weight marriage card for Gupta Brothers two son Royal wedding in auli uttarakhand

औली में रॉयल वेडिंग के लिए बुक हुए 200 हेलीकॉप्टर और 100 पंडित, साढ़े 4 किलो चांदी का है अनोखा कार्ड

Mon, 10 Jun 2019 08:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Jun 2019 08:25 AM IST
विज्ञापन
Four Kilogram weight marriage card for Gupta Brothers two son Royal wedding in auli uttarakhand
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

औली में गुप्ता बंधुओं के दो बेटों की खास शादी में बॉलीवुड के खास सितारे चमकेंगे। कैटरीना कैफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शाहिद कपूर की तो चमक बिखरेगी ही, कैलाश खेर, शंकर अहसान लाय, विशाल शेखर संगीत की शानदार महफिल सजाएंगे।

विज्ञापन


इंटरनेशनल म्यूजिक ग्रुप सिम्फनी और बांबे रॉकर्स भी अपने खास अंदाज से मेहमानों का मनोरंजन करेंगे। गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी का कार्यक्रम औली में 18 से 22 जून के बीच प्रस्तावित किया गया है। यह खास शादी दो सौ करोड़ की होने जा रही है। 
विज्ञापन


अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत की शादी दिल्ली के सिंघल परिवार में हो रही है। हीरों के व्यापारी सुरेश सिंघल की बेटी कृतिका सिंघल के साथ सूर्यकांत का विवाह तय हुआ है। अतुल गुप्ता के बेटे शशांक की शादी दुबई के कारोबारी विशाल जलान की बेटी शिवांगी जलान से होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल जलान का दुबई में रियल स्टेट, हॉस्पिटल और अन्य कारोबार हैं। सूर्यकांत की शादी 20 जून को होगी, जबकि शशांक की शादी 22 जून को होगी। अजय गुप्ता बताते हैं कि वे अपने बेटों की शादी इटली में करना चाहते थे लेकिन सरकार की पहल पर उन्होंने औली को इसके लिए चुना।

शादी का कार्ड अनोखा, साढे़ चार किलो वजन

शादी का जो कार्ड तैयार किया गया है, वह बेहद अनोखा है। शादी का कार्ड एक बड़े बॉक्स में है। इसमें शादी की डिटेल वाली छह प्लेटे हैं, जो चांदी की बनी हैं। इनका कुल वजह 4.5 किलो है। इसके अलावा प्रिंटेड पेपर कार्ड भी अनोखा है। इसके पहले पन्ने पर गुप्ता परिवार का लोगो बना है। इसके बाद के पन्नों पर औली और बदरीनाथ धाम की तस्वीरें हैं।
 

दो सौ हेलीकॉप्टर बुक 
शादी समारोह में देश-विदेश के कई मेहमान पहुंचेंगे। इनके लिए दो सौ हेलीकॉप्टर बुक किए गए हैं। हेलीकॉप्टर दिल्ली और देहरादून से उड़ान भरेंगे। दिल्ली से सभी मेहमानों को उत्तराखंड लेकर आएंगे और शादी के साथ हिमालय दर्शन भी कराएंगे। 

100 पंडितों का दल कराएगा खास विवाह
दोनों बच्चों की शादियां 100 पंडितों का दल कराएगा। इसमें अवधेशानंद महाराज मुख्य पुजारी होंगे। इसके अलावा कथा वाचक रमेश भाई ओझा भी शामिल रहेंगे। दोनों बेटों की शादी दिन में होगी। 22 को शशांक की शादी के बाद पूरा दल बल त्रिजुगीनारायण जाएगा और शिव पार्वती का आशीर्वाद लेगा।

शादी में आने वाले मेहमानों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात दिल्ली की कंपनी ली चाट को जिम्मा दिया गया है। लगभग 400 अलग-अलग पकवानों की व्यवस्था होगी। देश और दुनिया के लगभग सभी अहम व्यंजन शादी समारोह में परोस जाएंगे। उत्तराखंड के पकवानों को भी इसमें जगह मिलेगी। 

त्रिजुगीनारायण में भी कार्यक्रम, गांव आमंत्रित

गुप्ता परिवार ने बताया कि उनकी माता अंगूरी देवी की इच्छा थी कि त्रिजुगीनारायण में ही फेरे लिए जाएं, लेकिन वहां जगह कम होने के कारण फेरों का प्लान बदलना पड़ा। अब औली में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन के साथ सभी मेहमान त्रिजुगीनारायण जाएंगे।

ऐसी मान्यता है कि त्रिजुगीनारायण में ही शिव पार्वती की शादी हुई थी। केदारनाथ फिल्म में भी इस मंदिर को फिल्माया गया है। स्थानीय गांव के सभी लोगों को गुप्ता परिवार ने शादी में आमंत्रित किया है। वहां भी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसके अलावा सभी मेहमानों को बदरीनाथ के भी दर्शन कराए जाएंगे।
 

शादी के लिए गुप्ता बंधुओं ने जोशीमठ से लेकर औली तक सभी दुकानें किराए पर ली हैं। गुप्ता बंधुओं की शादी के लिए औलीके स्कीइंग क्षेत्र को वेडिंग प्वाइंट के तौर पर विकसित किया जा रहा है। शनिवार को शादी के टेंट आदि के लिए यहां सामान पहुंचना शुरू हो गया है।

शनिवार को करीब 15 ट्रकों में यहां सामान पहुंचा। बताया जा रहा है कि एक हेलीकॉप्टर भी सामान ढोने में लगाया गया है, हालांकि आयोजक अभी मीडिया को जानकारी देने से बच रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि 15 जून तक शादी के लिए औली को पूरी तरह तैयार कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed