फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   four killed in accident at pithoragarh

उत्तराखंडः अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, चार की मौत दो हुए घायल

Sun, 16 Jul 2017 01:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 16 Jul 2017 01:17 PM IST
विज्ञापन
four killed in accident at pithoragarh
accident - फोटो : ANI

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौत की सूचना है और दो लोग घायल हैं।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ के कालामुनी में थल मुनस्यारी रोड पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी। बताया गया कि कार में छह लोग सवार थे। जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई। दो घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


घायलों को 108 की मदद से सीएचसी पिथौरागढ़ भर्ती कराया गया। एक गंभीर घायल को जिला अस्पताल पिथौरागढ़ रेफर किया गया है।

कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई

four killed in accident at pithoragarh
accident - फोटो : amar ujala

दुर्घटना बीती रात करीब दस बजे की है। बताया गया ‌कि एक कार (यके 05 डीए 2252) बीती रात पिथौरागढ़ से मुनस्यारी जा रही थी। थल मुनस्यारी मार्ग में सर्वाधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में बेटुलिधार से लगभग दो किमी दूर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

हादसे में कार सवार प्रेम राम (55 वर्ष) पुत्र शेर राम निवासी नया बस्ती, मंजू देवी ( 40 वर्ष) पत्नी एसराम निवासी नया बस्ती, देवकी देवी ( 56 वर्ष) पत्नी कालू राम निवासी नया बस्ती और लक्ष्मण सिंह नितवाल (60 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा चालक गणेश राम (27 वर्ष) पुत्र कालू राम निवासी नया बस्ती और जनक राम (17 वर्ष) पुत्र त्रिलोक राम निवासी नया बस्ती गंभीर रूप से घायल हुए है। 

घटना की जानकारी घायलों द्वारा सड़क में आने के बाद लोगों को दी गई। सूचना के बाद पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को सीएसी मुनस्यारी रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed