फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four girls ran away from drug de-addiction center in dehradun

देहरादून: नशा मुक्ति केंद्र से फरार हुईं चार युवतियां, पुलिस तलाश में जुटी

Fri, 06 Aug 2021 01:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 06 Aug 2021 01:32 AM IST
सार

  • गेट पर बाहर से ताला लगाकर भागीं, देर रात तक किसी के घर पहुंचने की सूचना नहीं

विज्ञापन
Four girls ran away from drug de-addiction center in dehradun
demo pic

विस्तार

नशा मुक्ति केंद्र से इस बार चार युवतियां बाहर से गेट का ताला लगाकर भाग गईं। यह वही इलाका है जहां से पिछले सप्ताह एक नशा मुक्ति केंद्र से आठ युवक भाग गए थे। पुलिस ने युवतियों की तलाश शुरू कर दी है। देर रात तक किसी के घर पहुंचने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


क्लेमेंटटाउन एसओ धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि प्रकृति विहार, टर्नर रोड पर वॉक एंड विन साबर लिविंग होम एंड काउंसिलिंग सेंटर (नशा मुक्ति केंद्र) है। यहां पांच युवतियां भर्ती थीं। इनमें से चार गुरुवार शाम वार्डन को चकमा देकर भाग निकलीं।
विज्ञापन


सात बजे पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उनकी तलाश शुरू की। युवतियों केपरिजनों से भी संपर्क किया गया, हालांकि रात नौ बजे तक व अपने घर नहीं पहुंची थीं। इन सभी को फरवरी में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वार्डन गुरुवार देर शाम एक लड़की से बात कर उसकी काउंसिलिंग कर रही थीं। इसी दौरान अन्य चारों युवतियां चुपके से बाहर निकल गईं। उन्होंने पहले केंद्र के गेट का ताला लगाया। ताकि, वार्डन बाहर न आने पाए।


इसके बाद गेट कूदकर चंपत हो गईं। बता दें कि इससे पहले क्षेत्र के एक अन्य नशा मुक्ति केंद्र से आठ युवक फरार हो गए थे। इनमें से सात अगले दिन अपने घर पहुंच गए थे, जबकि एक तीन दिन बाद अपने घर पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed