फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Four Engineers Suspended For fraud in raipur thano national Highway bridge 

रायपुर थानो मार्ग पर पुल निर्माण में गड़बड़ी पर गिरी गाज, अधिशासी अभियंता समेत चार इंजीनियर सस्पेंड

Wed, 17 Oct 2018 08:49 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 17 Oct 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
Four Engineers Suspended For fraud in raipur thano national Highway bridge 
सस्पेंड

अपर मुख्य सचिव (लोनिवि) ओम प्रकाश ने लोनिवि केराष्ट्रीय राजमार्ग खंड में तैनात अधिशासी अभियंता समेत चार अभियंताओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनका तबादला कर दिया है। ये सभी अभियंता थानो-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भोपालपानी स्थित पुल के निर्माण में लापरवाही के दोषी पाए गए हैं। 

विज्ञापन


पिछले दिनों मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुल का निरीक्षण करने के बाद गुणवत्ता की जांच के आदेश दिए थे। साथ ही यह भी कहा था कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। शासन ने लोनिवि के प्रमुख अभियंता आरसी पुरोहित से प्रारंभिक जांच कराई।
विज्ञापन


इसके बाद अपर मुख्य सचिव ने तकनीकी सलाहकार आरपी भट्ट और मुख्य अभियंता मुख्यालय सतेंद्र शर्मा को इसकी विस्तृत जांच सौंपी थी। पिछले दिनों जांच समिति ने शासन को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी थी। इसी के आधार मंगलवार को एनएच खंड में तैनात चारों इंजीनियरों के निलंबन और अटैचमेंट के आदेश जारी कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये इंजीनियर किए गए निलंबित
शासन ने अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग खंड शैलेंद्र मिश्रा और सहायक अभियंता जेसी कांडपाल को निलंबित कर मुख्य अभियंता कार्यालय अल्मोड़ा से अटैच किया है। मिश्रा की जगह जीतसिंह रावत को तैनात किया गया है। इनके अलावा अपर सहायक अभियंता बालेंद्र सिंह को  निलंबित कर विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय टिहरी भेजा गया है। शासन ने विभागाध्यक्ष आरसी पुरोहित को निर्देश दिए हैं कि कनिष्ठ अभियंता पंकज कुमार को निलंबित कर मुख्य अभियंता कार्यालय अल्मोड़ा स्थानांतरित किया जाए। 

8.85 करोड़ की लागत से बना है पुल 
यह पुल सेंट्रल रोड फं ड (सीआरएफ) के तहत 8.58 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। मैसर्स शिवशंकर नामक ठेकेदार कंपनी ने इसे बनाया है। पुल निर्माण के बाद से ही इसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे थे। 


ग्रामीणों की शिकायत पर सीएम ने निरीक्षण था किया
ग्रामीणों की शिकायत पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नवनिर्मित भोपालपानी पुल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उनकी शिकायत सही पाई गई। पुल का एक हिस्से में धंसाव हो गया था और पुल के ऊपर की सतह भी उखड़ गई थी। सीएम ने मौके पर ही प्रमुख अभियंता आरपी पुरोहित को प्रारंभिक जांच सौंपी थी। प्रारंभिक जांच में लापरवाही की पुष्टि हुई। इसके बाद अपर मुख्य सचिव ने विस्तृत जांच के आदेश दिए थे।
   
तीन इंजीनियरों को शासन ने निलंबित कर दिया है। इसके अलावा विभागाध्यक्ष को एक कनिष्क अभियंता को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं।
- ओम प्रकाश, अपर मुख्य सचिव, लोनिवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed