{"_id":"5d2b8dfd8ebc3e6d18102336","slug":"four-eminent-social-workers-honored-dehradun-news-drn3129395149","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार समाजसेवियों को डा. सूरज प्रकाश अवार्ड-2019 से नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार समाजसेवियों को डा. सूरज प्रकाश अवार्ड-2019 से नवाजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
भारत विकास परिषद द्रोण शाखा का 56वां स्थापना दिवस समारोह रविवार को करनपुर स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले चार समाजसेवियों को डॉ. सूरज प्रकाश अवार्ड-2019 से नवाजा गया। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम हुए और कॉलेज परिसर में पौधे रोपे गए।
करनपुर स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में समारोह का शुभारंभ परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष विकास रत्न चंद्रगुप्त विक्रम व विशिष्ट अतिथि प्रांतीय महासचिव डॉ. सतीश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस अवसर पर परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष विकास रत्न चंद्रगुप्त विक्रम ने सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और दिव्यांगों को कृत्रिम अंग प्रदान करने के व्यवस्था की जानकारी दी। इससे पूर्व उन्होंने शिक्षा, रोेजगार, समाज सेवा कर रहे चार समाजसेवियों डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एके श्रीवास्तव, आईएल एंड एफएस के रीजनल हेड रमेश पेटवाल, लेखन, संपादन व बाल एवं वृद्धजन सेवा के लिए सुरेश चंद और दिव्यांग सहायता में योगदान करने वाली शुभा वर्मा को डॉ. सूरज प्रकाश अवार्ड व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में कनक कला केंद्र की निदेशक भरत नाट्यम गुरु वीना अग्रवाल के नेतृत्व में बालिकाओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। समारोह के अंत में शाखा के सदस्यों पे निर्धन कन्या के विवाह के लिए गृहस्थी का सामान व नकद धनराशि वितरित की गई। इस अवसर पर ई. जीके मित्तल, डॉ. आरडी अग्रवाल, डॉ. स्मिता शर्मा, नूपुर मोहती, मेजर प्रेमलता वर्मा, डॉ. ऋचा कांबोज, सुनीता नौटियाल, पूर्व पार्षद बबीता सहोत्रा आदि मौजूद रहे।