फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   four children died due to mysterious disease in uttarkashi

उत्तरकाशी में रहस्यमयी बीमारी से चार बच्चों की मौत, दर्जनों बच्चे अभी भी बीमार

Fri, 08 Sep 2017 07:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी 
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी  Updated Fri, 08 Sep 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
four children died due to mysterious disease in uttarkashi

उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक में दोणी न्याय पंचायत के मसरी और खन्ना गांव में रहस्यमयी बीमारी से चार बच्चों की मौत हो गई है। इसके अलावा, क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों के सैकड़ों बच्चे इस बीमारी की चपेट में हैं। बच्चे गले में दर्द की शिकायत कर रहे हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इस अज्ञात बीमारी से मसरी गांव के सूरज (10) पुत्र दीवान सिंह, कुमारी (15) पुत्री पुरमू लाल तथा खन्ना गांव के यशपाल (14) पुत्र मोनी लाल, स्मृति (01) पुत्री राधेश की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। स्मृति और सूरज ने अस्पताल ले जाने से पहले घर पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कुमारी और यशपाल की देहरादून ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। 

विज्ञापन

बीमार बच्चों को प्राथमिक उपचार भी नहीं मिल रहा

four children died due to mysterious disease in uttarkashi

क्षेत्र का एकमात्र आयुर्वेदिक अस्पताल दोणी कई माह से बंद पड़ा है, जिसके चलते बीमार बच्चों को प्राथमिक उपचार भी नहीं मिल रहा है।  पूर्व जिला पंचायत सदस्य रोजी सिंह सौंदाण ने बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल होने के कारण लोग अपने बीमार बच्चों को देहरादून या विकासनगर ले जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र में चिकित्सकों की टीम भेजने की मांग की है। 

इस बाबत जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी कल्पना गुप्ता ने बात की गई तो उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही चिकित्सकों की टीम क्षेत्र में भेज दी गई है। बच्चों की जांच-पड़ताल के बाद ही पता चल पाएगा कि बच्चे किस बीमारी की चपेट में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed