फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   four child laborers were freed

Dehradun News: विकासनगर में चार बाल श्रमिकों को कराया मुक्त

Sat, 19 Oct 2024 05:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
four child laborers were freed
जिला टास्क फोर्स ने हरबर्टपुर और सहसपुर क्षेत्र में छापा मारकर चार बाल श्रमिकों को मुक्त करवाया। वहीं, लावारिस अवस्था में घूम रहे उत्तर प्रदेश के संभल के बालक को संरक्षण में लिया। टीम ने प्रतिष्ठान और वर्क शॉप मालिकों के खिलाफ विकासनगर कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला टॉस्क फोर्स ने हरबर्टपुर और सहसपुर में प्रतिष्ठान और वर्कशॉप में छापामारी की। हरबर्टपुर में राणा ऑटो रिपेरिंग, चिकन ढाबा, श्री संतोषी देवी रेस्टोरेंट और सहसपुर में भारत ऑटो रिपेयरिंग शॉप में चार बाल श्रमिक काम करते पाए गए। टीम ने चारों को मुक्त करवाया। वहीं, हरबर्टपुर में यूपी के संभल के पगोना गांव निवासी एक बालक पेट्रोल पंप के पास घूमता हुआ मिला। टीम ने विकासनगर कोतवाली में राणा ऑटो रिपेयरिंग के संचालक सहसपुर थाना क्षेत्र के तिमली गांव निवासी समीर, चिकन ढाबा के संचालक हरबर्टपुर के आसन बाग निवासी आसिफ, भारत ऑटो रिपेयरिंग के संचालक ढालीपुर निवासी हसन और श्री संतोषी देवी रेस्टारेंट के संचालक नीलम के खिलाफ तहरीर दी है। टीम में अपर उप निरीक्षक कृपाल सिंह, कॉस्टेबल सुनील खुराना, मलकीत कौर, मुकेश कुमार और बचपन बचाओ आंदोलन के सुरेश उनियाल शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed