{"_id":"5d84710c8ebc3e01702d0e1b","slug":"former-state-minister-brother-hanged-himself-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व राज्यमंत्री के भाई ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी की बीमारी को लेकर थे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व राज्यमंत्री के भाई ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी की बीमारी को लेकर थे परेशान
Fri, 20 Sep 2019 11:59 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 20 Sep 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
कांग्रेस सरकार में राज्यमंत्री रहे नवीन जोशी के बड़े भाई पूर्व फौजी प्रकाश चंद जोशी ने दुकान की छत पर लगे लोहे के एंगल में तार बांधकर फांसी लगा ली। वे पत्नी की बीमारी को लेकर परेशान थे। सात लाइन के सुसाइड नोट में जोशी ने अपना दर्द बयां किया है।
विज्ञापन
जोशी ने लिखा है कि सभी से निवेदन है कि उनकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती करा दिया जाए, क्योंकि बच्चे उसकी देखभाल नहीं कर पाएंगे। जोशी ने बच्चाें को लेकर अस्पष्ट टिप्पणी की है, जिस पर कार्रवाई को लेकर पुलिस अभियोजन अधिकारियों राय मशविरा कर रही है।
विज्ञापन
प्रेमनगर के विंग नंबर एक निवासी रिटायर्ड फौजी प्रकाश चंद जोशी (59) घर के पास ही बाला फेब्रिकेशन के नाम से दुकान चलाते थे। जोशी अपनी पत्नी की बीमारी को लेकर काफी समय से तनाव में थे। बृहस्पतिवार दोपहर प्रकाश चंद जोशी ने दुकान की छत पर लगे लोहे के एंगल में तार बांधकर फांसी लगा ली। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रकाश चंद जोशी के छोटे भाई नवीन जोशी कांग्रेस सरकार में राज्यमंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। तलाशी में जोशी द्वारा छोड़ा गया सुसाइड नोट मिला। जोशी ने बताया कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार है। बच्चे भी उसकी देखभाल नहीं कर पा रहे हैं। सुसाइड नोट सभी से निवेदन किया कि पत्नी को अस्पताल में भर्ती करा दिया जाए। एसओ नरेन्द्र गहलावत ने बताया कि सुसाइड नोट में बच्चों को लेकर टिप्पणी की गई है, जो अस्पष्ट है। इसके लिए विधिक राय लेकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।