फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former Prime Minister HD Deve Gowda told india is Suffering from recession in nainital

पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा ने बोले-आर्थिक मंदी से गुजर रहा देश, बेरोजगार हो रहे युवा

Wed, 25 Sep 2019 10:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 25 Sep 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister HD Deve Gowda told india is Suffering from recession in nainital
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा - फोटो : अमर उजाला

देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा मंगलवार को उत्तराखंड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नैनीताल में विश्व प्रसिद्ध नीम करौली बाबा के कैंची धाम में दर्शन किए। इसके बाद वे नैनीताल के राज्य अतिथि गृह पहुंचे।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने देश की खराब अर्थव्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जीडीपी दर पांच फीसदी तक नीचे गिरने से देश में बेरोजगारी का संकट पैदा हो गया है। जिसका सबसे बड़ा असर ऑटोमोबाइल सेक्टर में पड़ने से 10 लाख से अधिक लोग बेरोजगार हो गए हैं।
विज्ञापन


नैनीताल क्लब में पत्रकारों से वार्ता में देवगौड़ा ने कहा कि देश की खराब आर्थिक हालत के लिए केंद्र सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू करने के बाद बड़ी संख्या में छोटे उद्योग बंद हो गए और देश मे रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कर्नाटक सहित दक्षिण के राज्यों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, लेकिन केंद्र सरकार आपदाग्रस्त राज्यों की मदद करने में नाकाम रही है। यह सरकार आपदा राहत कार्यों में असहाय साबित हुई है।

घाटी में सामान्य नहीं हैं हालात

जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एच डी देवगौड़ा ने कहा कि यह मुद्दा जनसंघ का मुख्य एजेंडा रहा है। केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनते ही उन्होंने अपने एजेंडे का क्रियान्वयन किया है।

लेकिन धारा 370 हटाने के बाद घाटी में हालत ठीक नही हैं। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में दायर एक याचिका की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश को कहना पड़ा कि घाटी के हालातों का निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए वे स्वयं घाटी का दौरा कर सकते हैं। 

मुख्य न्यायधीश की इस टिप्पणी से घाटी की वास्तविक स्थिति का अनुमान लगाया जा सकता है। इससे पूर्व उन्होंने कैंची धाम पहुंचकर मंदिर में पूजा अर्चना की और बाबा नीम करौली महाराज से आशीर्वाद लिया। भोजन और विश्राम के बाद शाम 6:00 बजे वे नैनीताल से वापस काठगोदाम होते हुए ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed