फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former Nainital DM Dr. Rakesh Kumar ranks among the ten best officers in the world

नैनीताल के पूर्व डीएम डॉ. राकेश कुमार विश्व के दस श्रेष्ठ अधिकारियों में शुमार

Thu, 24 Oct 2019 02:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 24 Oct 2019 02:24 PM IST
सार

  • लंदन स्कूल ने विशिष्ट प्रशिक्षण के लिए चुना
  • डॉ. राकेश 2004 से 2006 तक नैनीताल के डीएम रहे

विज्ञापन
Former Nainital DM Dr. Rakesh Kumar ranks among the ten best officers in the world
राकेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल में वर्ष 2004 में डीएम रहे डॉ. राकेश कुमार को लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रोपिकल मेडिसिन ने विश्व के दस सर्वश्रेष्ठ सिविल अधिकारियों में शुमार करते हुए ग्लोबल हेल्थ लीडरशिप प्रोग्राम के अपने विशिष्ट प्रशिक्षण के लिए चुना है। 

विज्ञापन


डॉ. राकेश को स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारत में किये उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए बिल गेट्स फाउंडेशन ने उन्हें फंडिंग की है। डॉ. राकेश वर्तमान में यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम के एडिशनल कंट्री डायरेक्टर हैं। डॉ. कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत उनकी लंदन में ट्रेनिंग हुई और अब जेनेवा और केपटाउन में भी बाकी है। उन्हें टीकाकरण पर उच्चस्तरीय शोध का प्रोजेक्ट भी करना है।
विज्ञापन

 

2004 से 2006 तक नैनीताल के डीएम रहे

डॉ. कुमार ने बताया कि विश्वभर से इस कार्यक्रम के लिए कई हजार लोगों ने आवेदन किया था। हालांकि उन्होंने आवेदन नहीं किया, किंतु टीकाकरण और सामाजिक स्वास्थ्य पर भारत में किये गए उनके कार्यों का स्वत: संज्ञान लेकर लंदन स्कूल ने उन्हें इसके लिए चुना और गेट्स फाउंडेशन ने फंडिंग भी की। डॉ. राकेश 2004 से 2006 तक नैनीताल के डीएम रहे।

स्वास्थ्य में सुधार के प्रति अपनी लगन के चलते वे डीएम रहने के दौरान भी नियमित रूप से मरीजों का ऑपरेशन किया करते थे। नैनीताल में स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर भी उन्होंने अभियान चलाए। बाद में वे शासन में सचिव रहने के बाद केंद्र सरकार में चले गए गए थे। वर्ष 2015 में बच्चों के टीकाकरण संबंधी अभियान मिशन इंद्रधनुष की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहना की थी। अब उनके इस प्रशिक्षण और शोध प्रोजेक्ट का लाभ भारत को भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed