{"_id":"694aa6afb381f733330c0983","slug":"former-mla-rajesh-juwantha-was-cremated-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-127614-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पूर्व विधायक राजेश जुवांठा पंचतत्व में हुए विलीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पूर्व विधायक राजेश जुवांठा पंचतत्व में हुए विलीन
विज्ञापन
- शांतिधाम में हुआ अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। उत्तरकाशी जिले की पुरोला विधानसभा के पूर्व विधायक राजेश जुवांठा मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। शांतिधाम में उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात, पूर्व कैबिनेट मंत्री व चकराता विधायक प्रीतम सिंह, विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, राजकुमार, मालचंद, विधायक दुर्गेश्वर लाल समेत बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।
पूर्व विधायक राजेश जुवांठा का सोमवार को महंत इंदिरेश अस्पताल में निधन हो गया था। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर कल्याणपुर स्थित आवास पर लाया गया था। मंगलवार सुबह आवास से उनकी अंतिम यात्रा निकली। उत्तरकाशी, देहरादून समेत विभिन्न जिलों से लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे।
ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जसबिंदर बिट्टू, नगर पालिका अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य संजय किशोर, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमकर गुप्ता, नीरज ठाकुर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।