फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former mayor and MLA arrived to lay the foundation stone

Dehradun News: मोथरोवाला में सामुदायिक भवन के शिलान्यास को लेकर हंगामा

Tue, 27 May 2025 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Former mayor and MLA arrived to lay the foundation stone
Iविधायक और पार्षद समर्थकों के बीच हुई नोंकझोंक
विज्ञापन

I

Iपार्षद चाह रहे वहां बने कार्यालय, तो विधायक ने रख दी सामुदायिक भवन की नींवI



मोथरोवाला में 300 गज जगह पर सामुदायिक भवन का शिलान्यास करने पहुंचे पूर्व मेयर और विधायक विनोद चमोली का पार्षद के नेतृत्व में समर्थकों ने विरोध किया। इस दौरान विधायक और पार्षद समर्थकों के बीच तीखी नोंक-झोंक हुई। हंगामे के बीच विधायक सामुदायिक भवन का शिलान्यास कर लौट गए।




हंगामा उक्त स्थान पर पार्षद कार्यालय और सामुदायिक भवन बनाने को लेकर हुआ। दरअसल, मोथरोवाला नगर निगम के जोनल कार्यालय में पहले पार्षद कार्यालय बना हुआ था, लेकिन अब निगम ने उस कार्यालय को पार्षद को देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद निर्दलीय पार्षद सोबत चंद रमोला ने जोनल कार्यालय से करीब 200 मीटर दूर नगर निगम की जमीन पर कार्यालय बनाने की बात रखी थी। उधर इस 300 गज जगह पर विधायक विनोद चमोली ने विधायक निधि से बलिदानी गोविंद सिंह रांगड के नाम से सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा कर दी। सोमवार को सामुदायिक भवन का शिलान्यास करने वहां पहुंचे तो पार्षद के नेतृत्व में कुछ लोगों ने सामुदायिक भवन का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस पर विधायक के समर्थक भड़क उठे। दोनों जन प्रतिनिधियों के समर्थकों में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, किसी तरह जिम्मेदार लोगों ने मामला संभाला। बाद में विधायक सामुदायिक भवन का शिलान्यास कर चले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed