फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former finance manager of Shrimahant Indresh Hospital accused of embezzlement

श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल के पूर्व वित्त प्रबंधक पर गबन का आरोप

Wed, 13 Apr 2022 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Former finance manager of Shrimahant Indresh Hospital accused of embezzlement
श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल के पूर्व वित्त प्रबंधक के खिलाफ डेढ़ करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगा है। न्यायालय ने पूर्व वित्त प्रबंधक और उनके मामा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। आरोपी ने मरीजों से एडवांस रकम लेकर गबन किया था। पटेलनगर पुलिस के अनुसार, अभी आदेश नहीं आया है। आदेश आते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि वर्ष 2012 से 2016 तक अस्पताल में सौरभ शर्मा वित्त प्रबंधक के तौर पर तैनात थे। अस्पताल में उनके खिलाफ जांच हुई और वह दोषी पाए गए थे। इसके बाद पुलिस को शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद प्रबंधन ने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय को बताया कि सौरभ शर्मा के मामा अरविंद शर्मा साईं मेडिकोज संचालित करते थे। सौरभ शर्मा ने मरीजों से एडवांस पैसे लिए और अरविंद शर्मा से फर्जी बिल लेकर अस्पताल में जमा किए। इस अवधि में उन्होंने अस्पताल का लगभग 1.45 करोड़ रुपये का नुकसान किया। वह फर्जी बिल का भुगतान अस्पताल से कराता था। वार्षिक ऑडिट में इसका पता चला था। मामले में सोमवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने सौरभ शर्मा और उनके मामा अरविंद शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed