फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   former CM nishank is safe

भूस्खलन में बाल-बाल बचे पूर्व सीएम निशंक

Thu, 18 Jul 2013 11:39 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Thu, 18 Jul 2013 11:39 AM IST
विज्ञापन
former CM nishank is safe

गंगा घाटी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने मनेरी की ओर जा रहे पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक हीना के पास भूस्खलन में बाल-बाल बचे।

विज्ञापन


पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के वाहन पर मलबा गिरा

इधर, चमोली जिले में गोविंदघाट से जोशीमठ लौट रहे पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी के वाहन पर भी रास्ते में मलबा गिर गया। हालांकि, उस वक्त वाहन में कोई नहीं था। दरअसल, खंडूरी का वाहन वाहन विष्णुप्रयाग के पास आए मलबे में फंस गया। उसे निकालने के दौरान पहाड़ी से गिरे मलबे से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


बुधवार को उत्तरकाशी पहुंचे पूर्व सीएम निशंक ने यहां जिला मुख्यालय के आसपास तथा मनेरी की ओर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। नेताला से मनेरी की ओर जाते समय जब वे भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र को पार कर रहे थे तभी पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने से वे बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरकाशी में इतनी तबाही न मचती
उन्होंने भाटुकासौड़ तक पहुंचकर आपदा में मची तबाही का जायजा लिया। पत्रकारों से उन्होंने कहा कि यदि सरकार अगस्त 2012 में आई बाढ़ के बाद समय पर सुरक्षा कार्य करा देती तो इस बार उत्तरकाशी में इतनी तबाही न मचती। उन्होंने राज्य सरकार पर आपदा प्रबंधन में पूरी तरह असफल होने का आरोप लगाया। कहा कि आपदा के बाद अब तक सरकार को पूरा सहयोग दिया गया। लेकिन एक माह बीतने पर भी स्थिति में कोई सुधार नहीं है। अब पानी सिर के ऊपर चला गया है। अब भाजपा आपदा पीड़ितों की समस्याओं को लेकर आंदोलन का रास्ता अपनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed