{"_id":"65dee3c994330a8738093a78","slug":"former-cm-harish-rawat-protest-questions-raised-on-encroachment-uttarakhand-news-in-hindi-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: पूर्व सीएम हरीश रावत धरने पर बैठे, अतिक्रमण पर उठाए सवाल, बोले- गरीबों की आवाज दबा रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: पूर्व सीएम हरीश रावत धरने पर बैठे, अतिक्रमण पर उठाए सवाल, बोले- गरीबों की आवाज दबा रही सरकार
Wed, 28 Feb 2024 02:35 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 28 Feb 2024 02:35 PM IST
सार
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार की मनमानी का खामियाजा जनता भुगत रही है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम हरीश रावत
- फोटो : Ani
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे। उन्होंने कहा, कि सौ साल से भी पहले कुछ भूमिहीन पिछड़े और कृषक वर्ग के लोग आकर बंजर भूमि पर बसे। और अब सरकार उन्हें अतिक्रमण घोषित कर रही है। बिन्दुखत्ता में भी ऐसे ही लोग इसे राजस्व गांव घोषित करने की मांग कर रहे हैं। उनके मोर्चे में आज हम लोग भी शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
#WATCH देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, "...100 साल से भी पहले कुछ भूमिहीन दलित पिछड़े और कृषक वर्ग के लोग आकर बंजर भूमि पर बसे। अब सरकार उन्हें अतिक्रमण घोषित कर रही है...बिन्दुखत्ता में भी ऐसे ही लोग इसे राजस्व गांव घोषित करने की मांग… pic.twitter.com/dWXYPJNZnp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2024
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: राज्यपाल ने UCC विधेयक राष्ट्रपति को भेजा, मुहर लगने के बाद राज्य में लागू हो जाएगा कानून
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इंडिया एलायंस के सहयोगियों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन किया। हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार की मनमानी का खामियाजा जनता भुगत रही है। बिन्दुखाता सहित दर्जनों ऐसे खत्तों और गोटों को वन भूमि अतिक्रमण अघोषित के नाम पर बेघर करने के विरोध में आज हम यहां धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार हमारी मांग को अनसुना कर रही है।