{"_id":"7b01d2de48490cb66ad0ed902725fd5f","slug":"former-cm-bc-khanduri-prepare-for-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी से एक बार फिर मोर्चा लेने के मूड में खंडूड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी से एक बार फिर मोर्चा लेने के मूड में खंडूड़ी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 27 Sep 2013 12:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी पौड़ी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। माना जा रहा है कि पार्टी भी चाहती है और खंडूड़ी भी एक बार फिर पौड़ी लोकसभा का मैदान मारने की तैयारी में है।
विज्ञापन
कार्यक्रमों का सिलसिला भी शुरू
इसी के मद्देनजर अब खंडूड़ी के भ्रमण कार्यक्रमों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। भाजपा के भीतर चुनाव तैयारियों को लेकर गतिविधिया तेज हो गई है। दिल्ली से अभी किसी तरह की घोषणा तो नहीं हुई है, लेकिन पौड़ी संसदीय सीट से जनरल खंडूड़ी का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। वह पहले भी चार बार इस सीट से सांसद रह चुके हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, मुख्यमंत्री बदलने की बात से सरकार के सहयोगी परेशान
विज्ञापन
उन्होंने ही सतपाल महाराज को वर्षों तक लोकसभा से बेदखल रखा था। इस बार मिशन मोदी केतहत सभी दिग्गजों को मैदान में उतारने की योजना बना चुकी भाजपा कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहती।
पुश्तैनी सीट होने के कारण खंडूड़ी का इसी सीट पर फोकस है। वैसे भी इस सीट पर खंडूड़ी के कद का कोई दूसरा उम्मीदवार दूर तक नजर नहीं आता। इसलिए इस सीट पर घोषणा से पहले ही खंडूड़ी को टिकट मिलना तय माना जा रहा है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...