फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former Chief Minister Harish Rawat in preparation for the Padayatra

हाईकोर्ट में स्टिंग प्रकरण पर सुनवाई के दिन पदयात्रा की तैयारी में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

Mon, 09 Sep 2019 11:46 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 09 Sep 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
Former Chief Minister Harish Rawat in preparation for the Padayatra
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

स्टिंग मामले में सीबीआई की कार्रवाई का सामना कर रहे पूर्व सीएम हरीश रावत के दिल में रंज है। अपने और भाजपा के स्टिंग की तुलना करते हुए वह बराबर तंज कस रहे हैं। अब सियासत के खेल में वह भाजपा को लपेटने के लिए पैंतरा चल रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर डाली अपनी पोस्ट में रावत ने बताया है कि वह 20 या 21 सितंबर को नशे के खिलाफ पदयात्रा करना चाह रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया है कि अंतिम तौर पर तारीख तय कर वह जल्द बताएंगे। हाईकोर्ट में स्टिंग प्रकरण पर सुनवाई 20 सितंबर को तय है और रावत पर कार्रवाई के बादल भी मंडरा रहे हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर उठाया एनआरएचएम घोटाला

भाजपा के नेता मेरे तथाकथित स्टिंग के मामले में कहते हैं कि कर्मों का फल है। ये जो एनआरएचएम घोटाला है, जिसमें सीबीआई सात अधिकारियों के खिलाफ प्रॉसिक्यूशन लॉज करना चाहती है और राज्य सरकार उनको बचाने का प्रयास कर रही है, अनुमति नहीं दे रही है, सीबीआई को उनके खिलाफ प्रॉसिक्यूशन लॉज करने के लिए। ये किसके कर्मों का फल है।

जो व्यक्ति उस समय एनआरएचएम का कर्ता धर्ता था, या उससे बड़ा कर्ता धर्ता स्वास्थ्य मंत्री था, आखिर किसके कर्मों का फल है, ये भी तो उत्तराखंड की जनता को जानने का हक है। और एक बात को साफ है किसी अपने खास, अपनी पार्टी के मूर्धन्य व्यक्ति को बचाने के लिए सीबीआई को अनुमति नहीं दी जा रही है। हरीश रावत के मामले में तो सीबीआई देवदूत है और जब भाजपा कार्यकाल में हुए एनआरएचएम घोटाले के अंदर वो मुकदमा चलाना चाहते हैं, तो वो जो है राक्षस सेना के सिपाही हो गए हैं।

आपको बताता चलूं कि उत्तराखंड का यह सबसे बड़ा दवा घोटाला हे। सात सौ करोड़ रुपये से भी ज्यादा का दवा घोटाला है, जिसमें करोड़ों रुपये की आउटडेटेट दवाईयां खरीद कर उत्तराखंड के सारे स्टोर्स को डंप कर दिया गया है और फिर आगे मैं स्टर्जिया और आमबाग पर भी बात करुंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed