फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   B. C. Khanduri: former chief minister bhuvan chandra khanduri corona positive

B. C. Khanduri: पूर्व मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमित, थकावट और कमजोरी की शिकायत पर लाया गया था अस्पताल

Fri, 19 Aug 2022 09:54 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश। Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 19 Aug 2022 09:54 AM IST
सार

बृहस्पतिवार को पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूडी बेटे मनीष खंडूड़ी के साथ देहरादून से कार में एम्स पहुंचे थे। यहां स्वास्थ्य परीक्षण के बाद कार्डियोलॉजिस्ट ने उनको लीवर, किडनी आदि पैथोलॉजी जांच लिखी।चिकित्सकों ने विभिन्न पैथोलॉजी जांच के साथ उनकी कोरोना जांच कराई थी, जिसमें वह संक्रमित मिले।

विज्ञापन
B. C. Khanduri: former chief minister bhuvan chandra khanduri corona positive
बीसी खंडूड़ी - फोटो : AmarUjala

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी कोरोना जांच में संक्रमित पाए गए। उनके बेटे मनीष खंडूड़ी ने इसकी पुष्टि की। बृहस्पतिवार को थकावट और कमजोरी की शिकायत के बाद उन्हें उपचार के लिए लाया गया था। चिकित्सकों ने विभिन्न पैथोलॉजी जांच के साथ उनकी कोरोना जांच कराई थी। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, एम्स निदेशक मीनू सिंह सहित कई लोग पूर्व मुख्यमंत्री के संपर्क में आए थे। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12 बजे पूर्व मुख्यमंत्री बेटे मनीष खंडूड़ी के साथ देहरादून से कार में एम्स पहुंचे थे। यहां काडिर्योलॉजी विभाग में डॉ. बरुण कुमार ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भाजपा कार्यकारिणी की नई टीम का एलान जल्द, आज सूची में शामिल लोगों के नाम पर लगेगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स के पीआरओ हरीश मोहन थपलियाल ने बताया पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्डियोलॉजिस्ट को बताया कि उनको कमजोरी और थकावट महसूस हो रही है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद कार्डियोलॉजिस्ट ने उनको लीवर, किडनी आदि पैथोलॉजी जांच लिखी। जांच के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री को चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया। रिपोर्ट आने पर वह संक्रमित मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed