फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former Chief Minister Bhagat Singh Koshyari said that

पलायन रोकने में अहम भूमिका निभाएगी बागवानी : कोश्यारी

Thu, 27 Jul 2023 12:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Former Chief Minister Bhagat Singh Koshyari said that
सेब की गुणवत्ता को बढ़ाने एवं बनाए रखने के लिए विशेषज्ञों ने दी जानकारी
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि बागवानी पहाड़ों से हो रहे पलायन को रोकने में अहम भूमिका निभाएगी। युवाओं को बागवानी को अपनाना चाहिए। बागवानी कर आर्थिकी मजबूत करना चाहिए।



पूर्व मुख्यमंत्री बुधवार को जीआईसी बुल्हाड़ में आयोजित बागवानी गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन, बागवानी और कृषि के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। गोष्ठी के संयोजक सेवानिवृत्त आईआरएस अधिकारी रतन सिह रावत ने कहा कि जौनसार बावर क्षेत्र में बागवानी बढ़ रही है, लेकिन बागवानों को जानकारी का अभाव है। इसी को देखते हुए सेब की गोष्ठी का आयोजन किया गया है। इस मौके पर विजेन्द्र, पूजा गौड़, आलोक सत्याल, पूर्व राज्यमंत्री प्रताप सिंह रावत, वीरेन्द्र चौहान, जगत राम नौटियाल, विजय रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






जमीन में आवश्यक तत्वों को बनाए रखें किसान : विशेषज्ञ

हिमाचल के नंदपुर से आए बागवान और सेब विशेषज्ञ बलबीर छाजटा, रानीखेत के गोपाल दत्त उप्रेती, पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा ने बागवानों को सेब उत्पादन के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि सेब के बगीचों में सेब की गुणवत्ता को बढ़ाने एवं बनाए रखने के लिए किसान जमीन का परीक्षण करके उसमें आवश्यक तत्वों को बनाए रखें। ग्रामीण क्षेत्रों में बागवानी विकसित करने के लिए सरकार को बागवानों की सुविधा के लिए मृदा परीक्षण लैब स्थापित करनी चाहिए। उन्होंने बागवानों को सरकारी अनुदान का लाभ उठाने की अपील की। पुराने बगीचों में गुणवत्ता सुधार एवं उनके नवीनीकरण के विषय में बताया। पौधों में लगने वाली विभिन्न बीमारियों व उनके रोकथाम के तरीके भी बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed