फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former BJP leader pulled him out of the car and beat up father and son Uttarakhand news in hindi

Haridwar: पूर्व भाजपा नेता ने गाड़ी से बाहर खींचकर पिता-पुत्र को पीटा, महिला से भी की अश्लील हरकतें

Sun, 03 Dec 2023 12:14 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 03 Dec 2023 12:14 PM IST
सार

मायापुर क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 नवंबर की रात वह रानीपुर मोड़ से पति और बेटे के साथ निजी वाहन से घर लौट रही थी। तभी अचानक एक दोपहिया वाहन सवार उनके वाहन से टकराकर गिर गया।भाजयुमो के पूर्व पदाधिकारी ने उनके पति और बेटे को वाहन से खींचकर बुरी तरह पिटा।

विज्ञापन
Former BJP leader pulled him out of the car and beat up father and son Uttarakhand news in hindi
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर कोतवाली क्षेत्र में कार से दोपहिया वाहन टकराने के बाद आरोपियों ने पिता-पुत्र को कार से बाहर खींचकर बुरी तरह पीटा। आरोप है कि महिला से भी अश्लील हरकतें करते हुए अभद्रता भी की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आरोपी भाजयुमो का पूर्व पदाधिकारी बताया जा रहा है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, मायापुर क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 नवंबर की रात वह रानीपुर मोड़ से पति और बेटे के साथ निजी वाहन से घर लौट रही थी। रानीपुर मोड़ के पास अचानक एक दोपहिया वाहन सवार उनके वाहन से टकराकर गिर गया।
विज्ञापन


हालांकि, उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन फिर भी उनके वाहन का पीछा कर देवपुरा चौक के पास घेरकर रोक लिया। पति और बेटे को वाहन से खींचकर विष्णु अरोड़ा और उसके साथियों ने बुरी तरह पिटाई की। आरोप लगाया कि सभी नशे में धुत थे। वाहन में भी तोड़फोड़ करते हुए शीशे तक तोड़ डाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की दी धमकी
आरोप है कि महिला के साथ भी अश्लील हरकतें करते हुए अभद्रता की। छीना-झपटी के दौरान उसकी सोने की चेन, अंगूठी और मोबाइल भी गिरने के बाद गुम हो गए। विष्णु अरोड़ा और उसके साथी जाते हुए हत्या कर देने की धमकी देकर भाग गए। परिवार ने आरोपियों से जान का खतरा भी बताया है। नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि आरोपी विष्णु अरोड़ा और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें...प्रथम गांव के लोग आहत:  भोटिया कुत्ता शब्द पर एतराज...सीएम को पत्र लिख बताई पीड़ा, बोले- अपमान होता है महसूस

गोलीकांड का मुख्य आरोपी भी रहा है

आरोपी विष्णु अरोड़ा खन्नानगर गोलीकांड में जेल जा चुका है। गोलीकांड में वह मुख्य आरोपी था। इससे पहले भी उसके खिलाफ मारपीट सहित अन्य मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। तत्कालीन ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद क्षेत्र में जुलूस भी निकाला था। आरोपी पूर्व में भाजपा में पदाधिकारी रह चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed