फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Forest workers should also be given training

वनकर्मियों को भी दें हथियार चलाने का प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री

Sat, 07 Oct 2023 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Forest workers should also be given training
ऑल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के 71 फीसदी हिस्से पर वन हैं। यहां पर बड़ी संख्या में वनकर्मी वनों और वन्यजीवों की रक्षा करते हैं। ऐसे में उन्हें पुलिस हथियार चलाने की ट्रेनिंग दे। ताकि, इन्हें किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए दक्ष बनाया जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस के आधुनिकीकरण को लेकर भी कहा कि उत्तराखंड पुलिस प्रधानमंत्री के स्मार्ट पुलिसिंग के सपने को साकार कर रही है। लगातार साइबर क्राइम के क्षेत्र में बड़े काम पुलिस ने किए हैं। भीड़ नियंत्रण और यात्रा ड्यूटी में नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। पुलिस व्यवस्था के दम पर ही इस बार चारधाम यात्रा ने पिछले साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस बार अब तक 46 लाख श्रद्धालु चारों धामों की यात्रा के लिए पहुंच चुके हैं। जबकि, अभी यात्रा का डेढ़ महीना और बाकी है। इसी तरह इस बार रिकॉर्ड चार करोड़ कांवड़ यात्री हरिद्वार से मां गंगा का जल लेकर अपने-अपने स्थानों को गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed