{"_id":"4a59a404bea484ec1997ecca2b9160e2","slug":"forest-officer-promoted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉफ के साथ सात आईएफएस अफसर प्रोन्नत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉफ के साथ सात आईएफएस अफसर प्रोन्नत
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 01 Mar 2016 06:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड वन विभाग ने आठ भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को प्रोन्नत कर दिया है। इसमें प्रमुख वन संरक्षक राजेंद्र कुमार महाजन को हेड आफ फोरेस्ट फोर्सेस (हॉफ) बनाने के साथ सात और वरिष्ठ आईएफएस अफसरों को प्रोन्नति दी गई है।
विज्ञापन
इनमें दिग्विजय सिंह खाती और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात अशोक को प्रमुख वन संरक्षक बनाया गया है। अशोक को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। इसके अलावा विनोद कुमार, अनूप मलिक, ज्योत्सना सितलिंग को भी अपर प्रमुख वन संरक्षक के पद पर प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है।
विज्ञापन
डा. धनंजय मोहन को अपर प्रमुख वन संरक्षक के पद पर प्रोन्नत किया गया। साथ ही दिनेश राय को मुख्य वन संरक्षक बनाया गया है। सोमवार दोपहर प्रदेश के हॉफ और दूसरे अफसरों की पदोन्नति के संबंध में शासन ने आदेश जारी किए।
विज्ञापन
खाती अभी प्रमुख वन्य जीव प्रतिपालक के साथ कार्यवाहक के रूप में प्रमुख वन संरक्षक (वन्य जीव) का कार्य भी देख रहे हैं। शासनादेश में कहा गया है कि प्रमुख वन संरक्षक (वन्य जीव) के संबंध में बाद में आदेश जारी किया जाएगा।
पहली महिला आईएफएस को विदाई
देश की पहली महिला आईएफएस और प्रदेश की प्रथम हेड आफ फोरेस्ट फोर्सेस (हॉफ) बीना शेखरी को वन महकमे ने भावभीनी विदाई दी है। शेखरी सोमवार को सेवा निवृत्त हो गईं। इस मौके पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हॉफ राजेंद्र कुमार महाजन ने कहा कि वन विभाग में शेखरी का महत्वपूर्ण योगदान हैं।
मृदुभाषी होने के साथ उनकी सख्त अफसर का इमेज रही है। उनके अनुभवों से विभाग लाभ लेता रहेगा। इस मौके पर पीसीसीएफ (वित्त एवं नियोजन) जयराज, पीसीसीएफ दिग्विजय सिंह खाती, मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल गंभीर सिंह, डीएफओ पीके पात्रो समेत अन्य अधिकारी रहे।