फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Forest Minister Harak Singh Rawat opened raja ji national park gate for tourist

पर्यटकों के लिए खुला राजाजी नेशनल पार्क, कॉर्बेट की तर्ज पर जल्द मिलेंगी सुविधा

Wed, 15 Nov 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 15 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
 Forest Minister Harak Singh Rawat opened raja ji national park gate for tourist

राजाजी नेशनल पार्क के गेट सैलानियों के लिए खोल दिए गए हैं। राज्य के वन मंत्री हरक सिंह रावत ने गेट खोला। इस मौके पर वन मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि जिम कार्बेट नेशनल पार्क की तर्ज पर राजाजी नेशनल पार्क में भी पर्यटकों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

विज्ञापन


मालूम हो कि बरसात के समय राजाजी नेशनल पार्क सैलानियों के लिए बंद कर दिया जाता है। बुधवार को वन विभाग और राजाजी पार्क प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में वन मंत्री हरक सिंह रावत ने चीला रेंज में पार्क के गेट खोले।
विज्ञापन


इस अवसर पर वन मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि राजाजी पार्क में आने वाले पर्यटकों को सुविधाएं मिले इसके लिए कई कदम उठाए गए हैं। पर्यटकों की सुविधाओं को देखते हुए अब राजाजी नेशनल पार्क के अतिथिगृहों की आनलाइन बुकिंग की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थी और टाइगर के लिए बनेगा कोरीडोर

 Forest Minister Harak Singh Rawat opened raja ji national park gate for tourist

मोतीचूर कॉरीडोर के सवाल पर वन मंत्री ने कहा कि काफी लंबे समय से यह परियोजना लटकी है। राजाजी नेशनल पार्क के हाथी और टाइगर समेत अन्य जानवर स्वच्छंद विचरण कर सके, इसके लिए कोरीडोर के निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कराया जाएगा।

जिसके लिए केंद्रीय भूतल सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से वार्ता की जाएगी। कार्यक्रम में उपस्थित पार्क निदेशक सनातन ने बताया कि इस बार निजी वाहनों से सफारी की इजाजत नही दी जाएगी। पार्क के वाहनों से ही पर्यटक सफारी कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed