फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   forest land Approval for Uttarkashi Kharsali to Yamunotri ropeway Uttarakhand news in hindi

Dehradun: खरसाली से यमुनोत्री रोपवे की राह में वन भूमि की अड़चन हुई दूर, नौ मिनट में धाम पहुंचेंगे श्रद्धालु

Thu, 22 Dec 2022 06:00 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 22 Dec 2022 06:00 PM IST
सार

श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए खरसाली से यमुनोत्री मंदिर तक रोपवे प्रस्तावित है। इस रोपवे की कुल दूरी 3.5 किलोमीटर होगी। कई सालों चल रही कवायद के बाद वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने से रोपवे की राह खुल गई है।

विज्ञापन
forest land Approval for Uttarkashi Kharsali to Yamunotri ropeway Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

उत्तरकाशी जिले में खरसाली से यमुनोत्री रोपवे की राह में वन भूमि की अड़चन दूर हो गई है। रोपवे के लिए वन मंत्रालय ने 3.838 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरण करने के आदेश जारी किए हैं। जल्द ही पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी मोड) पर रोपवे का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

 
यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए खरसाली से यमुनोत्री मंदिर तक रोपवे प्रस्तावित है। इस रोपवे की कुल दूरी 3.5 किलोमीटर होगी। वर्ष 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने खरसाली गांव यमुनोत्री रोपवे का शिलान्यास किया था, लेकिन वन भूमि की मंजूरी न मिलने के कारण रोपवे निर्माण आगे नहीं बढ़ पाया है। 

विज्ञापन


रोपवे के लिए खरसाली गांव में स्थानीय लोगों की जमीन की अधिग्रहण किया गया था। 2021 में पर्यटन विभाग ने रोपवे निर्माण के लिए एक फर्म के साथ एमओयू करने की कवायद शुरू की थी, लेकिन यात्रियों की कम संख्या का हवाला देकर फर्म रोपवे का निर्माण करने के लिए तैयार नहीं हुई थी। कई सालों चल रही कवायद के बाद वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने से रोपवे की राह खुल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


खरसाली-यमुनोत्री रोपवे के लिए वन भूमि हस्तांतरण के आदेश हो गए हैं। जल्द ही अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए रोपवे का निर्माण शुरू किया जाएगा। रोपवे बनने के बाद श्रद्धालु आसानी से यमुनोत्री धाम पहुंच सकेंगे। - सचिन कुर्वे, सचिव पर्यटन

नौ मिनट में यमुनोत्री पहुंच सकेंगे श्रद्धालु
खरसाली से यमुनोत्री मंदिर के लिए रोपवे की कुल लंबाई 3.5 किमी होगी। रोपवे से श्रद्धालु मात्र नौ मिनट में यमुनोत्री मंदिर पहुंचेंगे। अभी तक पैदल मार्ग से यात्रा करने में चार से पांच घंटे का समय लगता है। जिसमें बुजुर्ग लोगों को यात्रा करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: क्षैतिज आरक्षण बहाली की राह तलाशेगी उपसमिति, सेवारत 1700 आंदोलनकारियों के बारे में भी करेगी विचार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed