{"_id":"63a44a63f95d72056f0a468b","slug":"subcommittee-will-find-way-to-restore-horizontal-reservation-also-consider1700-state-agitators-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: क्षैतिज आरक्षण बहाली की राह तलाशेगी उपसमिति, सेवारत 1700 आंदोलनकारियों के बारे में भी करेगी विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: क्षैतिज आरक्षण बहाली की राह तलाशेगी उपसमिति, सेवारत 1700 आंदोलनकारियों के बारे में भी करेगी विचार
Thu, 22 Dec 2022 05:49 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 22 Dec 2022 05:49 PM IST
सार
कार्मिक एवं सतर्कता विभाग उपसमिति के गठन का आदेश जारी कर सकता है। जोकि राज्य आंदोलनकारियों के क्षैतिज आरक्षण बहाली के लिएविकल्प सहित कई मुद्दों पर विचार करेगी।
विज्ञापन
मीटिंग ( प्रतीकात्मक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी नौकरियों में राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के लिए 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण बहाल करने पर विचार करने के लिए मंत्रिमंडलीय उपसमिति का गठन कर दिया गया है। उप समिति आरक्षण कोटे से राजकीय सेवा में लगे 1700 राज्य आंदोलनकारियों के बारे में भी विचार करेगी।
विज्ञापन
कार्मिक एवं सतर्कता विभाग बृहस्पतिवार तक उपसमिति के गठन का आदेश जारी कर सकता है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में गठित कमेटी में सरकार के दो अन्य मंत्री चंदन राम दास व सौरभ बहुगुणा के साथ अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी, सचिव न्याय के अलावा सचिव कार्मिक एवं सतर्कता शैलेश बगौली उपसमिति सदस्य सचिव होंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Corona Update: सीएम धामी ने ली कोरोना को लेकर बैठक, बूस्टर डोज अभियान चलाने सहित दिए ये निर्देश
विज्ञापन
उपसमिति को करना है इन मुद्दों पर विचार
- राज्य आंदोलनकारियों के क्षैतिज आरक्षण बहाली के लिए क्या हों विकल्प। विधेयक लाया जाए, अध्यादेश या फिर अधिसूचना जारी की जाए
- आंदोलनकारी के आरक्षण कोटे से तैनात 1700 कर्मियों की नौकरी कैसे सुरक्षित बनी रहे।
- अदालत के आदेश के बाद सेवा से बाहर कर दिए गए कार्मिकों के बारे में क्या हो?
- आरक्षण कोटे से प्रतियोगी परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के बारे में भी भी विचार होना है।