फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Forest Guard recruitment exam result released 1856 candidates selected Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 1856 अभ्यर्थियों के चयन सहित पढ़ें ये जरूरी अपडेट

Fri, 19 May 2023 04:18 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 19 May 2023 04:18 PM IST
सार

नौ अप्रैल को फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा कराई गई थी, जिसमें 1,42,973 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि पदों के सापेक्ष दोगुना यानी 1856 अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी की गई है।

विज्ञापन
Forest Guard recruitment exam result released 1856 candidates selected Uttarakhand news in hindi
रिजल्ट

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बृहस्पतिवार को फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। चुने हुए 1856 अभ्यर्थियों के लिए अब आयोग शारीरिक अर्हता व शारीरिक दक्षता परीक्षा कराएगा, जिसका शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

राज्य लोक सेवा आयोग ने पिछले साल 21 अक्तूबर को फॉरेस्ट गार्ड भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। इनके लिए नौ अप्रैल को परीक्षा कराई गई थी, जिसमें 1,42,973 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार को जारी किया गया। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि पदों के सापेक्ष दोगुना यानी 1856 अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी की गई है।

विज्ञापन


चुने हुए अभ्यर्थियों के लिए आयोग जल्द ही शारीरिक दक्षता परीक्षा कराएगा, जिसकी अलग से जानकारी वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उन्होंने ये भी बताया कि शारीरिक अर्हता एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा और अभिलेख सत्यापन के बाद अर्ह पाए गए अभ्यर्थियों का लिखित परीक्षा के प्राप्तांक से निर्मित मेरिट लिस्ट के आधार पर अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। इसके बाद ही सभी अभ्यर्थियों के प्राप्तांक भी वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो सवालों को मूल्यांकन से हटाया

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गई है। आयोग ने दो सवालों को गलत पाते हुए इन्हें मूल्यांकन से हटा दिया है। इसके बदले में सभी अभ्यर्थियों को बोनस अंक दिए गए हैं। एक सही सवाल के जवाब में एक के बजाए 1.0204 अंक दिए गए हैं जबकि गलत सवाल के जवाब में आयोग ने 0.2551 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की है। आयोग ने प्रश्नपत्र सेट-ए में सवाल नंबर 21 व 24, प्रश्नपत्र सेट-बी में सवाल नंबर 51 और 54, प्रश्नपत्र सेट-सी में 42 और 45 और प्रश्नपत्र सेट-डी में सवाल नंबर 36 और 46 को मूल्यांकन से हटाया गया है।

जनरल-ओबीसी की कटऑफ सबसे ज्यादा

श्रेणी- कटऑफ

जनरल- 66.3260

ओबीसी- 63.0097

एससी- 57.9077

एसटी- 59.1832

ईडब्ल्यूएस- 62.4995

महाधिवक्ता कार्यालय का परिणाम जारी

महाधिवक्ता कार्यालय परीक्षा 2022 के तहत पिछले साल दो दिसंबर को लिखित और इस साल 28 मार्च को कंप्यूटर परीक्षा हुई थी। अब आयोग ने अनुवादक द्विभाषीय(अंग्रेजी व हिंदी) महाधिवक्ता कार्यालय के लिए अमित कुमार डिमरी और दीपक लाल का चयन किया है। दोनों का परिणाम आयोग ने वेबसाइट पर जारी कर दिया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा कर्मचारियों की विशेष याचिका को किया खारिज, स्पीकर के फैसले को बताया सही

पटवारी-लेखपाल भर्ती के पांच अभ्यर्थियों को राहत

पटवारी-लेखपाल भर्ती के लिए अपने प्रत्यावेदन भेजने वाले पांच अभ्यर्थियों की मांग आयोग ने मान ली है। इन्होंने डाक-ई-मेल के माध्यम से अपने प्रत्यावेदन भेजे थे। इसमें श्रेणी, उपश्रेणी में परिवर्तन का अनुरोध किया गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed